

दिग्गज बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा दबंग स्टार सलमान खान के साथ फिर से स्क्रीन साझा करती नजर आ सकती है। आपको बता दे की प्रियंका बहुत समय से बॉलीवुड से दूर हैं ऐसी चर्चा है कि प्रियंका, सलमान के साथ बॉलीवुड की अपकमिंग फिल्म में काम कर सकती है।
ऐसा कहा जा रहा है कि यह जोड़ी फिल्म ‘भारत में नज़र आएगी, जो अली अब्बास जफर द्वारा निर्देशित की जाएगी। अगर ऐसा होता है तो तकरीबन 10 साल बाद सलमान-प्रियंका एक साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे।
आपको बता दे की सलमान और प्रियंका चोपड़ा अभी तक तीन फिल्मों में काम कर चुके हैं। प्रियंका सबसे पहले सलमान के साथ साल 2004 में रिलीज़ हुई फिल्म ‘मुझसे शादी करोगी’ में नजर आईं थीं। इसके बाद प्रियंका और सलमान ने फिल्म ‘सलाम-ए-इश्क’ और ‘गॉड तुस्सी ग्रेट हो’ जैसी फिल्मों में साथ काम किया हैं।
विदित है कि प्रियंका चोपड़ा इससे पहले 2016 में फिल्म ‘जय गंगाजल’ में नजर आई थी। इसके बाद से ही प्रियंका चोपड़ा हॉलीवुड में अपने प्रोजेक्ट्स को लेकर पूर्ण्तः व्यस्त हो गई। बताते चले कि अमेरिकी टीवी श्रृंखला ‘क्वांटिको’ और हॉलीवुड फिल्म ‘बेवॉच’ में व्यस्त प्रियंका की बॉलीवुड में वापसी का सबको इंतजार हैं।