

अधिक मास चल रहा है जो 13 जून तक जारी रहेगा। अधिक मास की स्थिति हर तीन साल में एक बार आती है। शास्त्रो के अनुसार, अधिक मास का महीना भगवान विष्णु का प्रिय मास है। इस कारण से इसे पुरुषोत्तम मास भी कहा जाता हैं। अधिक मास के महीने में भगवान विष्णु को प्रसन्न करने के लिए व इनकी कृपा प्राप्त करने के लिये व्रत, पूजा की जाती है इसके साथ इनकी कथाएं कहीं सुनी जाती हैं। अधिक मास में इन उपायों को करने से विशेष फल की प्राप्ति होती है।
- पुरुषोत्तम मास या अधिक मास में सुबह उठकर किसी पवित्र नदी में स्नान व विधिपूर्वक गायत्री मंत्र का जाप करें। ऐसा करने से विवाहित स्त्रियों को पति की स्वस्थ्य व लंबी आयु का सुख प्राप्त होता है।
- अधिक मास में पीले रंग के कपड़े, पीले फल व पीला अनाज भगवान विष्णु को अर्पण करें, व गरीबों के दान करें। ऐसा करने से भगवान विष्णु की विशेष कृपा प्राप्त होती है।
- अधिक मास के महिने प्रतिदिन शाम को तुलसी में घी का दीपक जलाएं इसके साथ ऊं वासुदेवाय नम: मंत्र का जाप कर तुलसी की 11 परिक्रमा करें। ऐसे करने से घर में सुख-शांति बनी रहने के साथ घर पर कोई परेशानी नहीं आती।
- अधिक मास में रोज सुबह भगवान विष्णु और लक्ष्मी की पूजा करें व पूजा में दक्षिणावर्ती शंख, पीली कौड़ी, हल्दी की गांठ, गोमती चक्र, श्रीयंत्र रखें। ऐसा करने से धन की प्राप्ती होती है।