

बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा अब एक इंटरनेशनल स्टार बन चुकी है। उन्होंने सिर्फ बाॅलीवुड में ही अपनी एक्टिंग का लोहा नहीं मनवाया, बल्कि वे हाॅलीवुड की फिल्मों और सीरियल में भी नजर आती हैं, इनमें क्वांटिको काफी अहम है और दर्शकों को हमेशा ही इसका इंतजार रहता है।
प्रियंका के फैंस के लिए अब एक अच्छी खबर है। क्वांटिको 3 का अब टीजर रिलीज कर दिया गया है जिसने आते ही धमाल मचा दिया है। हाल ही में इसका एक पोस्टर भी जारी हुआ था जो लोगों को काफी ज्यादा पसंद आया था।
बता दें कि प्रियंका ने इस टीजर को अपने इंस्टाग्रांम अकाउंट पर शेयर किया है। इस टीजर की बात करें तो इसमे प्रियंका चोपड़ा काफी खूबसूरत भी लग रही है। प्रियंका चोपड़ा ने टीजर और पोस्टर रिलीज किया है उसमें प्रियंका नेचुरल ब्यूटी को भी दिखाती हुई नजर आ रही है। कुछ दिनो पहले प्रियंका ने सोशल मीडिया में इसी टीजर से लिया लुक पोस्ट किया था और जो कि लोगों को काफी ज्यादा पसंद आया था। बता दे कि प्रियंका चोपड़ा इस सीजन मे एफबीआई एजेंट बनकर वापस लौट रही है जिसका लोगों को बेसब्री से इंतजार है। इस सीजन की शुरुआत इसी महीने 25 अप्रैल से होगी।