

भाईजान सलमान खान स्टारर फिल्म रेस 3 काफी सुर्खियां बटोर रही है| इस फिल्म का नया गाना ‘अल्लाह दुहाई है’ सोशल मीडिया पर रिलीज़ कर दिया गया है| यह फिल्म ईद के अवसर पर पर सिनेमाघरों में दस्तक देगी|
फिल्म रेस-3 का गाना ‘अल्लाह दुहाई है’ रेस फ्रैंचाइजी के पुराने गाना का नया वर्जन है| हाल ही में इस गाने का टीजर ट्विटर पर पोस्ट किया गया है| कुछ ही दिनों पहले रिलीज़ हुए ‘हीरिए’ और ‘सेल्फिश’ गाने को 9 लाख से भी ज्यादा बार लोग देख चुके हैं|
इस फिल्म में सलमान के अलावा जैकलीन फर्नांडीज, बॉबी देओल, अनिल कपूर जैसे तमाम सितारे हैं| सिनेमाघरों में यह फिल्म 15 जून को रिलीज होगी| यह फिल्म कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा द्वारा बनाई जा रही है|