राजस्थान श्रमजीवी पत्रकार संघ के कार्यकारिणी की घोषणा, अर्पित बने संघ के जिला प्रवक्ता


करौली। राजस्थान श्रमजीवी पत्रकार संघ के जिलाध्यक्ष विशाल चतुर्वेदी ने जिला कार्यकारिणी की घोषणा की है। कार्यकारिणी में वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर मुरारीलाल शर्मा, उपाध्यक्ष पद पर पुष्पेंद्र लवानिया, रामकेश गुर्जर, राघवेंद्र गुर्जर, जिला महासचिव चंद्रशेखर सहारिया, अवनीश पाराशर, जिला सचिव टीकम गुप्ता, मनीष चरोरा, हरिओम सिंह, जयप्रकाश शुक्ला, जिला प्रवक्ता अर्पित गोयल, पुनीत भारद्वाज, जिला संरक्षक पद पर सुरेश शर्मा, महेंद्र शर्मा, देवीसहाय शर्मा, श्याम गुप्ता, कृष्ण चंद्र चतुर्वेदी को मनोनीत किया गया है। जिलाध्यक्ष ने सभी को संगठन हित में कार्य करने के लिए कहा है।