रिलायंस जियो का प्राइम मेंबरशिप आगामी 31 मार्च तक वैध


नई दिल्ली। रिलायंस जियो का प्राइम मेंबरशिप आगामी 31 मार्च तक वैध रहेगा। उल्लेखनीय है कि जियो प्राइम मेंबरशिप के तहत ग्राहक 99 रुपए खर्च कर इसे हासिल कर सकता है। साथ ही उसे इसे 309 रुपए या इससे अधिक से इसे रिचार्ज करवाना पड़ेगा।
जियो ने देश के होड़युक्त बाजार में 2016 के दौरान प्रवेश किया था। इसके साथ ही टेलीकॉम बाजार में इसने भूचाल ला दिया। शुरू में तो इसने मुफ्त सेवा देना शुरू कर दिया था। इसके चलते अन्य कंपनियों के हालात खस्ता हो गए। यहां तक कि रिलायंस टेलीकम्यूनिकेशन के खिलाफ ये कंपनियां कोर्ट जाने लगीं।  

प्राइम मेंबरशिप को शुरुआत में जियो ने अपने सब्सक्राइबर्स को टिकाए रखने के लिए एक लॉयल्टी प्रोग्राम के तौर पर उस समय जारी किया था जब कंपनी ने अपनी सेवाओं के लिए पैसे वसूलने शुरू किए थे। शुरुआती दिनों में प्राइम मेंबरशिप को कंपनी ने एक लिमिटेड पीरियड ऑफर बताया था। हालांकि, कुछ दिनों के बाद कंपनी ने ज़्यादा से ज़्यादा ग्राहकों को बनाने के लिए मेंबरशिप को बरक़रार रखा। अब, जियो की आधिकारिक वेबसाइट पर नॉन-प्राइम सब्सक्राइबर्स के बारे में कोई जानकारी नहीं है।