

आज से 40 साल पहले धीरूभाई अंबानी ने सिर्फ एक हजार रुपए के साथ रिलांयस की शुरुआत की थी। 1977 से लेकर अब तक यह कंपनी अपना अलग मुकाम बनाकर 6 लाख करोड़ की कंपनी बन चुकी है। रिलायंस आज हर क्षेत्र में अपना परचम लहरा रही है। कंपनी के बढ़ते दायरे का ही असर है कि आज यह कंपनी देश की शीर्ष कंपनी में से एक है।
वर्ष 1977 में स्थापना के साथ इस कंपनी ने पहली बार अपना IPO जारी किया। धीरू भाई अंबानी ने भारत में इक्विटी क्लट शुरू किया। वर्ष 1982 में कंपनी ने पहली दफा पॉलिस्टर की मैन्यूफैक्चरिंग शुरू की, जो बाद में काफी चर्चित हुई। इसके बाद कंपनी से बड़ी संख्या में कर्मचारी भी जुड़े।