धौलपुर अग्निकांड में पीड़ितों को राहत 


शुक्रवार को घोषणा की , शनिवार को सहायता भेज दी
जयपुर। धौलपुर जिला प्रभारी मंत्री श्री पुष्पेन्द्र सिंह ने शनिवार को धौलपुर जिले की  बसेड़ी पंचायत समिति के लेबडे का पुरा गॉंव पहुॅंचकर मुख्यमंत्री श्रीमती वसुन्धरा राजे की ओर से भेजी गयी सहायता राशि अग्निकांड पीडितों में वितरित की।
गत बुधवार को तूफान के बाद इस गॉंव में भीषण अग्निकांड हो गया था जिसमें कई घर पूर्णतया तथा कुछ घर आंशिक रूप से नष्ट हो गये थे। मुख्यमंत्री श्रीमती वसुन्धरा राजे ने शुक्रवार को इस गॉंव में पहॅंच कर इन पीड़ित परिवारों को आपदा राहत कोष से सहायता राशि वितरित की थी। उन्होंने स्वयं की ओर से 5 लाख रूपये की सहायता की घोषणा की थी। इसी 5 लाख रूपये की सहायता राशि का वितरण करने जिला प्रभारी मंत्री शनिवार को लेबड़े का पुरा पहॅुंचे। उन्होंने 29 पीडित परिवारों को 15-15 हजार रूपये की सहायता राशि सौंपी। गॉंव की 3 बेटियॉं जिनकी कुछ ही दिनों बाद शादी होने वाली है, को 21-21 हजार रूपये तथा विधवा महिला रतनदेई को 2 हजार रूपये की अतिरिक्त सहायता दी। निनुआराम कुशवाह, बनवारी कुशवाह, कप्तान सिंह कुशवाह, रामनिवास कुशवाह, राकेश कुशवाह, महेश कुशवाह, रविन्द्र सिंह कुशवाह, रतन देई कुशवाह, जनक सिंह कुशवाह, रामवरन कुशवाह, रामवीर कुशवाह, रघुवीर कुशवाह, सुल्तान सिंह कुशवाह, मुकेश कुशवाह, वीरेन्द्र कुशवाह, रतनसिंह कुशवाह,, ओमप्रकाश कुशवाह, केदार सिंह कुशवाह, धर्मसिंह कुशवाह,अशोक कुशवाह , रोशन कुशवाह, किरोरीलाल कुशवाह, लाखन सिंह कुशवाह, नारायण सिंह कुशवाह, राजू कुशवाह, विनोद कुशवाह, श्यामसिंह कुशवाह, बहाुदर सिंह कुशवाह और मंजू कुशवाह को 15-15 हजार रूपये की सहायता सौंपी। केदार सिंह की पुत्री पुष्पा और पिंकी तथा रतनदेई की पुत्री को 21-21 हजार रूपये तथा रतनदेई को 2 हजार रूपये की अतिरिक्त सहायता सौंपी।
शुक्रवार को मुख्यमंत्री श्रीमती राजे की उपस्थिति में सुरेश गोयल ने गॉंव की 3 बेटियों की निकट भविष्य में होने वाली शादी में 10-10 हजार रूपये ,पूर्व सरपंच लाल सिंह ने क्षतिग्रस्त घरों का  पुननिर्माण होने तक टैंट की व्यवस्था करने, कुनकुटा ग्राम पंचायत ने भोजन की व्यवस्था करने , जारगा के दिनेश ने पीडित परिवारों को बर्तन देने , जारगा भाजपा मण्डल ने शादी वाली तीनों बेटियों को 11-11 हजार रूपये देने, अग्रवाल समाज ने कपडे, बर्तन और शादी वाली तीनों बेटियों को 10-10 हजार रूपये देने की घोषणा की थी। इनमें से लगभग सभी घोषणाऍं पूरी हो चुकी है। सभी ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री श्रीमती वसुन्धरा राजे द्वारा उनकी इतनी  चिन्ता करने के लिए आभार प्रकट किया तथा कहा कि जिस प्रकार सीएम मैडम ने हमें परिवार का हिस्सा माना है, हम कभी नहीं भूलेंगे। वे हमारे परिवार की मुखिया हैं और मुखिया के लिए हम भी सब कुछ करेंगे। सब मिलकर इस गॉंव का जल्द ही पुनर्निर्माण कर सीएम मैडम को सौगात देंगे।
प्रभारी मंत्री ने विकास अधिकारी को निर्देश दिए कि जल्दी ही ग्राम सभा बुलाकर प्रभावित परिवारों का चयन प्रधानमंत्री आवास योजना(ग्रामीण) मेे करवायें। इस गॉंव ने मनरेगा के पर्याप्त कार्य चलवायें। इस अवसर पर जिला प्रमुख डॉ0 धर्मपाल सिंह, पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह, धौलपुर विधायक शोभारानी कुशवाह, अतिरिक्त जिला कलेक्टर हरफूल सिंह यादव, धीरसिंह जादौन भी उपस्थित थे।
प्रभारी मंत्री के पहॅुंचने से पहले ही तहसीलदार अलका श्रीवास्तव और विकास अधिकारी आरती गुप्ता ने जनसहयोग से सभी परिवारों को 10 किलो आटा, 1 किलो नमक, मसाला, 1 किलो तेल, कपडे, बर्तन उपलब्ध करवाये।