

यंका चोपड़ा कान्स फिल्म फेस्टिवल में डेब्यू कर चुकी हैं। रेड कार्पेट पर वॉक करने बाद अगले दिन वो पति निक जोनस के साथ चोपर्ड ज्वैलरी ब्रैंड की पार्टी में शामिल हुईं। दोनों दिन उन्होंने जो ड्रेस पहना था उसमें प्रियंका का बेली फैट साफ दिख रहा है। उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होते ही एक बार फिर उनकी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज हो गई है। इसके साथ ही हॉलीवुड एक्ट्रेस के फोटोज पर आए कमेंट इन कयासों मुहर लगाता दिखाई दे रहा है।
हॉलीवुड एक्ट्रेस ओक्टाविया स्पेंसर ने किया कमेंट
दरअसल, प्रियंका ने कान्स लुक को अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया। इन फोटोज पर उनकी अच्छी दोस्त और हॉलीवुड एक्ट्रेस ओक्टाविया स्पेंसर ने कमेंट करते हुए लिखा- ‘स्टनिंग ममासिटा।’ अंग्रेजी में इसका अर्थ हॉट मॉम होता है। ओक्टाविया का कमेंट प्रियंका की प्रेंग्नेंसी की तरफ इशारा कर रहा है।
कान्स में दिखा उभरा हुआ पेट
- रेड कार्पेट पर प्रियंका ने ब्लैक और रोज गोल्ड कलर का शिमरी गाउन पहना था। इस ड्रेस में उनका पेट थोड़ा सा बाहर की तरफ दिखाई दे रहा था। इसके बाद जब वो पति के साथ ब्लू सैटन के गाउन में नजर आईं। इस ड्रेस में भी उन्होंने अपने पेट पर चौड़ा लेस बेल्ट पहना था। ऐसा लग रह है कि मानों वो अपनी पेट छिपाना चाहती हैं।
- वहीं जब वो चोपर्ड की पार्टी में पहुंची तो उन्होंने पर्पल कलर ड्रेस पहनी थी जिसमें भी उनका उभरा हुआ पेट नजर आ रहा था। हलांकि इससे पहले जब प्रियंका की प्रेग्नेंसी की खबरें उड़ीं थी तो उनकी मां मधु चोपड़ा ने इसका खंडन किया था।