सूर्य ने किया मेष राशि में प्रवेश, इन राशियों पर पड़ेगा प्रभाव


वैदिक ज्योतिष में सूर्य का विशेष महत्व है। समस्त जगत में सूर्य ऊर्जा के साथ-साथ जीवन के लिए भी बहुत महत्वपूर्ण है। बता दें कि सूर्य आज सुबह 8 बजकर 28 मिनट पर मेष राशि में प्रवेश कर चुके हैं। बता दें कि सूर्य का ये परिवर्तन संक्रांति कहलाता है। बता दें कि सूर्य के मेष राशि में आ जाने से सभी राशि पर इसका विशेष प्रभाव पड़ता है। जो इस प्रकार है।

1. मेष- सूर्य का गोचर चूंकि मेष राशि में हो रहा है, इसलिए इसका मेष राशि के जातकों पर विशेष प्रभाव पड़ेगा। इस दौरान करियर में प्रगति होगी और आपका आत्मबल मजबूत रहेगा। संतान के करियर और जीवन में सुधार होगा। विवाह सम्बन्धी मामलों में सफलता मिलेगी। नित्य प्रातः रोली मिलाकर सूर्य को जल चढाने से लाभ होगा।

2. वृषभ- मेष संक्रांति के साथ ही सूर्य आपकी राशि से 12वें स्थान में गोचर करेंगें। ये समय वृषभ राशि के जातकों के लिए संपत्ति खरीदने के लिए उचित माना जा रहा है। खर्चों पर नियंत्रण करें। सारे रुके हुए कार्यों को निपटाने का प्रयास करें। पूरे महीने रोज गुड खाकर दिन की शुरुआत करें।

3. मिथुन- सूर्य की संक्रांति आपकी राशि से लाभ घर में हो रही है। सूर्य के इस परिवर्तन का प्रभाव आपकी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ पर शानदार पड़ेगा। नौकरी में सुधार और प्रतियोगिता में सफलता के योग हैं परन्तु कान, नाक गले की समस्या परेशान कर सकती है। इस समय लाल रंग का प्रयोग बिल्कुल न करें।

4. कर्क- सूर्य के परिवर्तन का प्रभाव आपकी राशि पर सकारात्मक पड़ेगा। इस दौरान आर्थिक समस्या समाप्त होगी और मुकदमों में सफलता मिलेगी परन्तु नजदीकी रिश्तों में बिखराव आ सकता है। प्रतियोगी परीक्षाओं, साक्षात्कार आदि में सूर्य का ये परिवर्तन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आ सकता है। पूरे महीने अपनी वाणी और स्वभाव का विशेष ख्याल रखें।

5. सिंह- सूर्य आपकी राशि के स्वामी भी हैं। आपकी राशि से भाग्य स्थान में सूर्य का ये परिवर्तन हो रहा है जो कि आपके लिए शुभ फलदायी कहा जा सकता है। किस्मत हर कदम पर आपका साथ देगी। इस समय हर तरह के रुके हुए काम बनेंगे। नौकरी की समस्याओं के अंत के साथ पद प्रतिष्ठा की प्राप्ति भी होगी। पूरे महीने में लाल रंग का रुमाल साथ में रखना शुरू कर दें।

6. कन्या- आपकी राशि से सूर्य का परिवर्तन अष्टम भाव में हो रहा है। अचानक स्वास्थ्य और आर्थिक समस्या परेशान कर सकती है इस समय निर्णय लेने में और अतिविश्वास में सावधानी रखें। हर रविवार मीठी चीज़ों का दान करना लाभदायक होगा।

7. तुला- सूर्य का राशि परिवर्तन आपकी राशि से सातवें स्थान में हो रहा है। वैवाहिक जीवन और कारोबार का ध्यान रखें। संपत्ति को लेकर होने वाले पारिवारिक विवादों से बचें। नियमित रूप से रोली मिलाकर सूर्य को जल अर्पित करें।

8. वृश्चिक- वृश्चिक राशि वालों के लिए सूर्य का राशि परिवर्तन छठे स्थान में हो रहा है जो कि आपके रोग व शत्रु का घर है। नौकरी और रोजगार में समस्याएं कम होंगी। आप अपने प्रतिद्वंदियों पर भारी पड़ सकते हैं। प्रतियोगी परीक्षा अथवा साक्षात्कार में शामिल होने वाले जातकों के लिए भी समय अच्छा कहा जा सकता है।

9. धनु- सूर्य का परिवर्तन आपकी राशि से पांचवें स्थान में हो रहा है। नौकरी और रोजगार में खूब सफलता और सम्मान मिलेगा। करियर में कोई बड़ा परिवर्तन हो सकता है। नित्य प्रातः सूर्य मंत्र का 108 बार जाप करें। आपको भाग्य का साथ भी मिलने के आसार बन रहे हैं। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा।

10 मकर- सूर्य आपकी राशि से चौथे स्थान में शुक्र के साथ आ रहे हैं। सूर्य के इस परिवर्तन के पश्चात आप अपनी लाइफ में एक बदलाव महसूस कर सकते हैं। आत्मविश्वास बढ़ेगा, समस्याएं कम होंगी। धन कमाने में कठिनाई आएगी, क्रोध बढ़ सकता है। हर रविवार को मीठी वस्तुओं का दान करें।

11. कुम्भ- मेष राशि में संक्रांति करने के साथ सूर्य का आपकी राशि से तीसरे स्थान में गोचर होगा जो कि आपके पराक्रम का क्षेत्र है। कुंभ राशि के जातकों के लिए ये दशा बड़ी आर्थिक और व्यवसायिक सफलता दिलाएगी। इस समय आपकी सकारात्मक सोच से दाम्पत्य जीवन में सुधार होगा। नित्य प्रातः सूर्य को जल चढ़ाएं और अतिविश्वास से बचें।

12. मीन- सूर्य का परिवर्तन आपकी ही राशि से हो रहा है। ये समय आपके लिए धन लाभ के संकेत कर रहा है। सूर्य की इस दशा से आपके करियर में सुधार और सफलता के योग हैं। परन्तु वाद विवाद और सेहत की समस्या से बचें। सूर्य देव को जल अर्पित करें।