

तेजी से बदलते समय में अब शादियां पहले जितनी सफल नहीं होती हैं। शुरु- शुरु में तो रिश्तों में प्यार की गर्माहट बनी रहती है, लेकिन धीरे-धीरे प्यार कम होता जाता है। रिश्तों के टूटने की शुरुआत आमतौर पर पति-पत्नी के बीच होने वाले झगड़ो से होती है। अगर सही समय पर इन झगड़ो का हल नहीं निकाला जाए तो यह आपका वैवाहिक जीवन तबाह कर देते हैं।
बढ़ते झगड़ों व परिवारिक तनाव या आर्थिक परेशानी के चलते कभी-कभी शादी का यह रिश्ता टूटने की कगार पर पहुंच जाता है। अगर आप भी कुछ ऐसी ही परिस्थित का शिकार हैं तो आज हम आपको इसके लिए कुछ आसान उपाय बताने जा रहे हैं। वास्तुशास्त्र के अनुसार अपने घर में मामली फेरबदल करके आप फिर से अपने रिश्तों में प्यार जगा सकते हैं।
जानिए क्या हैं वो बदलाव
वास्तुशास्त्र के अनुसार पीने का पानी दक्षिण-पश्चिम कोने में ढक कर रखें, रिश्तों में गर्माहट आएगी। भूलकर भी घर में टूटा हुआ आईना, कांच के बर्तन, टूटी हुई घड़ी और कबाड़ न रखें, इससे नकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है और आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ता है। इसके अलावा घर के उत्तर-पश्चिम कोने में रंग-बिरंगी मछलियों से सजा एक्वेरियम रखें। घर की दीवारों में दरारें नहीं होनी चाहिए और न ही नल से पानी टपकना चाहिए इससे धन हानि होती है।
सुबह उठकर सबसे पहले घर की सभी खिड़कियों को खोल दें। वास्तु अनुसार ऐसा करने से रिश्तों पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। इसके बाद सुबह सूरज की किरणों में 15 मिनट तक लाल आसन पर बैठ कर ध्यान करें। सूरज ढलने के बाद पूर्व-दक्षिण के कोने में लाल रंग की मोमबत्ती जलाएं, माहौल खुशनुमा बनेगा।