

बाइक सवार बदमाशों ने गुरुवार शाम एक जर्नलिस्ट की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक जर्नलिस्ट की पहचान नवीन श्रीवास्तव के रूप में हुई है, जो एक हिंदी अखबार में जर्नलिस्ट थे। गोली मारने के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। पुलिस जमीनी रंजिश, खबर को लेकर विवाद आदि पहलुओं पर मामले की जांच कर रही है। वहीं, एडिटर एसोसिएशन ऑफ यूपी के प्रदेश अध्यक्ष संजीव मिश्रा ने इस घटना की निंदा की है। उन्होंने मृतक के परिवार को 50 लाख मुआवजा और आरोपियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग की है। नवीन श्रीवास्त कानपुर देहात के बिल्हौर थाना क्षेत्र के जयप्रताप नगर में रहते थे। एक हिंदी अखबार में कार्यरत थे। गुरुवार की शाम को अपने पिता की दुकान पर बैठे थे। तभी कुछ अज्ञात बदमाश आए और अचानक उनके ऊपर फायरिंग शुरू कर दिए। गोली लगने से वो वहीं गिर पड़े। फायरिंग की आवाज सुनते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, तब तक बदमाश फरार हो गए। लोगों की घटना की जानकारी तुरंत पुलिस को दी।