

शादी हर व्यक्ति के जीवन का एक महत्वपूर्ण फैसला होता है। खासकर लड़िकयां अपने लिए एक ऐसा जीवनसाथी चाहती हैं, जोकि उम्रभर उनका ख्याल रखे। कभी-कभी ऐसा देखा गया है कि सामाजिक व परिवारिक दबाव के चलते लड़की अपने मनचाहे लड़के से शादी नहीं कर पाती है। अगर आपकी भी कुछ ऐसी ही समस्या है तो इसका बेहद आसान समाधान हम आपके लिए लेकर आए हैं। इसको अपनाने से न सिर्फ आप अपने मनचाहे प्यार से विवाह कर पाएंगी, बल्कि आपका आने वाला वैवाहिक जीवन भी बेशुमार खुशियों से भरा होगा।
जानिए क्या है वो उपाय
भगवान शिव एवं पार्वती के चित्र को चौकी पर लाल वस्त्र बिछाकर विराजमान करें और इन मन्त्रों की पांच माला जप 41 दिनों तक करें।
मन्त्र
हे गौरी, शंकराद्र्धांगी यथा त्वं शंकरप्रिया। तथा मां कुरुकल्याणी कान्तकान्तां सुदुर्लभाम्।।
किसी शुभ मुहूर्त में माता कात्यायिनी के इस मन्त्र की 11 माला जप करें। बाद में प्रतिदिन एक माला 41 दिनों तक करें।
मन्त्र
कात्यायनि महामाये, महा योगिन्यधीश्वरि। नन्दगोपस्तुतं देवि, पतिं मे कुरुते नम:।।
किसी शुभ मुहूर्त में इस मन्त्र का 11 माला जप करें। तत्पश्चात् एक माला प्रतिदिन 41 दिनों तक जप करें।
मन्त्र
सुनु सियं सत्य असीस हमारी। पूजहि मन कामना तु हारी।।
पूरी निष्ठा व भक्तिभाव से इन मंत्रो का जाप करने से आपको अपना मनचाहा प्यार अवश्य मिलेगा।