जिस घर में होती हैं ये चीजें वहां नहीं होता नकारात्मक ऊर्जा का संचार


जिस घर में समय-समय पर रामायण पाठ, सत्यनारायण कथा, सुंदरकांड, साप्ताहिक सत्संग, प्रवचन का आयोजन होता रहता है। उस घर में वास्तुदोष कभी नहीं होता हैै। इन सभी कार्यों को करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का वास होता है और नकारात्मक ऊर्जा घर से दूर रहती है। इसके साथ ही कुछ और चीजें भी हैं जिनके घर में होने से सभी वास्तुदोष समाप्त हो जाते हैं। चलिए आपको बताते हैं उन वस्तुओं के बारे में जिनके होने से घर में हमेशा सकारात्मक ऊर्जा का वास होता है……

घर में अगर तुलसी का पौधा लगा हो तो इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है।

घर में नियमित गौ मूत्र का छिड़काव करने से वास्तुदोष दूर होता है।

घर में सुबह-शाम कंडे प्रज्वलित कर गूगल और कपूर का धूना एवं लोबान से धूप करें।

घर में कलह-क्लेश टालें। वास्तु देवता ‘तथास्तु’ कहते रहते हैं अतः क्लेश से कष्ट और बढ़ता है एवं धन का नाश होता है।

सुबह और संध्या समय घर के सभी सदस्य मिलकर पूजा स्थल पर आरती करें।

घर के अंदर सप्ताह में दो दिन कच्ची नीम पत्ती की धूनी जलाएं। पानी में नमक और फिटकरी मिलाकर पोंछा लगाएं।

घर की चारों दीवारों पर वास्तु शुद्धि की सात्विक नाम जप की पट्टियां लगाएं।