अम्बेडकर पुरस्कारों के लिये अंतिम तिथि 2 अप्रेल तक बढाई


जयपुर। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की आगामी जयन्ती 14 अप्रेल 2018 को दिये जाने वाले पुरस्कारों के लिये प्रस्ताव भिजवाये जाने की अंन्तिम तिथि को बढाकर 2 अप्रेल 2018 तक कर दिया गया है। आवेदन पत्र निर्धारित प्रपत्र में निदेशालय, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, जी 3ध्1, राजमहल रेजीडेन्सी क्षेत्र, जयपुर के पते पर 02.04.2018 तक डाक से अथवा व्यक्तिषः जमा कराए जा सकते है।
             सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के निदेशक डॉ. समित शर्मा ने बताया कि बाबा साहेब की जयन्ती पर प्रतिवर्ष अम्बेडकर सामाजिक सेवा पुरस्कार, अम्बेडकर महिला कल्याण पुरस्कार एवं अम्बेडकर न्याय पुरस्कार प्रदान किये जाते है।
              आवदेन पत्र विभागीय वेबसाईट www.sje.rajasthan.gov.in एवं जिले के जिलाधिकारी, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के कार्यालय से प्राप्त किये जा सकते है। अधिक जानकारी हेतु दूरभाष नं0 0141-2226634 एवं 0141-2220194 पर सम्पर्क किया जा सकता है।