मेरे जीवन की सबसे मुश्किल फिल्म है साइना नेहवाल फिल्म बायोपिक : श्रद्धा


फिल्म अभिनेत्री श्रद्धा कपूर ने मुंबई में हुई एक इंटरव्यू के दौरान बातचीत में कहा कि बैडमिंटन स्टार साइना नेहवाल के जीवन पर बन रही फिल्म ‘साइना’ उनके जीवन की अब तक की सबसे मुश्किल फिल्म होने जा रही है| इस बारे में उन्होंने बताया कि फिल्म ‘साइना’ के लिए वह करीब डेढ़ सालो से ट्रेनिंग ले रही हैं|

इसके बावजूद उन्हें ऐसा नहीं लग रहा कि वह इस खेल में विकास हो पाई है| गौरतलब है कि फिल्म बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल के जीवन पर आधारित है| इस फिल्म में श्रद्धा, साइना नेहवाल की अंदाज में बैडमिंटन खेलती नजर आएंगी|श्रद्धा कपूर ने कहा कि बैडमिंटन उनके अनुसार बहुत ही मुश्किल खेल है|

श्रद्धा कपूर ने उनकी आने वाली फिल्म ‘बत्ती गुल मीटर चालू’ की भी जमकर सराहना मिल रही है| यह फिल्म भारत की कई गंभीर समस्याओं में से एक गांव में बिजली जाने पर होने वाले संकट को उजागर करती है| 21 सितंबर को रिलीज़ होने वाली फिल्म में श्रद्धा अलावा शाहिद कपूर और यामी गौतम की भी अहम् भूमिका हैं|