स्वस्थ रहने का रहस्य गरुड़ पुराण में छिपा है, जानिए


स्वास्थ्य और हेल्दी शरीर तो हर इंसान चाहता है। वह यही चाहता है कि वह और उसका परिवार हमेशा स्वास्थ्य भरा जीवन जिए। जहां विज्ञान मानव स्वास्थ्य के लिए जरूरी बातें बताता है वहीं गरूड़ पुराण में भी स्वास्थ्य रहने के लिए कई जरूरी बातें बतायी गई हैं आज हम आपसे इन्ही जरूरी बातों के बारे में चर्चा करने वाले हैं, यहां पर हम जानेंगे कि आखिर वह कौन सी बातें है जो स्वास्थ्य शरीर के लिए गरूड़ पुराण में बताई गयी हैं।

1. जो व्यक्ति रोजाना सुबह नित्यकर्मो का पालन करता है वह व्यक्ति ज्यादा स्वस्थ रहता है। जो व्यक्ति दबाव बनने पर भी नित्य कर्म को रोकता है वह कई बीमारियों से घिर सकता है।

2. गरुड़ शास्त्र के मुताबिक भारी भोजन शरीर के लिए नुकसानदायक होता है। बीमारियों से बचने के लिए सुबह नाश्ता करना चाहिए इसके बाद विटामिन-प्रोटिन युक्त लंच करना चाहिए। रात को भारी खाना खाने से बचना चाहिए।

3. दिन में सोना स्वास्थ्य के लिए हानिकारक माना जाता है। दिन में सोने से शरीर में कई बीमारी जन्म ले सकती है। इससे शरीर में आलस्य अधिक होता है।