

हम सभी के जीवन में कई छोटी-छोटी परेशानी बनी ही रहती हैं, जिसके कारण हम सभी को कुछ ना कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ता है। लेकिन अगर हम वास्तु की इन बातों को अपने जीवन में उतार लें तो कई परेशानियां का हल निकाला जा सकता है। चलिये जानते हैं वास्तु से जुड़ी छोटी-छोटी बातें, जिनकी सहायता से बुरे समय को भी दूर किया जा सकता है।
- तिजोरी के ऊपर कभी भी कोई भी सामान न रखें व तिजोरी के एकदम ऊपर वाले हिस्से में पैसा न रखें।
- घर के स्टोर रूम और बाथरूम के पास कभी भी मंदिर ना बनाएं।
- घर में यदि वास्तु दोष है, तो सुबह-शाम शंख जरूर बजाएं। इससे निकलने वाली ध्वनि से नकारात्मक ऊर्जा नष्ट होती है।
- घर में तुलसी का पौधा होना शुभ माना जाता है। रोज सुबह-शाम तुलसी में दीपक जलाएं।
- घर में बंद या खराब घड़ी को नहीं रखें इसके अशुभ प्रभाव से भाग्य का साथ नहीं मिल पाता है।
- घर के मंदिर में सुबह-शाम घी का दीपक जलाएं। दीपक के धुएं से घर के वातावरण की हानिकारक तरंगों और सूक्ष्म कीटाणुओं का नाश होता है।
- बेड के नीचे फालतू सामान या जूते-चप्पल नहीं रखें इससे सकारात्मक ऊर्जा का मार्ग अवरुद्ध होता है।
- घर के पूजन स्थल के ऊपर कोई सामान नहीं रखना चाहिए। घर में पूजन कक्ष उत्तर दिशा में या पूर्व दिशा में शुभ माना जाता है।
- घर की तिजोरी में कानूनी मामले से संबंधित कागजात नहीं रखने चाहिएं।
- घर में किसी मृत सदस्य के चित्र को पूजन कक्ष में नहीं रखना चाहिए। पूर्वजों का फोटो घर के पश्चिम-दक्षिण में या पश्चिम दिशा में रखा जाता है।
- घर में टूटा हुआ शीशी नहीं रखना चाहिए। ना ही घर में दो दर्पण एक-दूसरे के आमने-सामने होने चाहिएं।