

ज्योतिष के अनुसार सुबह सुबह देखे गए सपने सच साबित होते हैं। सपने में कुछ चीजें ऐसी होती है जिसके दिखाई देने पर शुभ फल की प्राप्ति होती है। अगर किसी को सपने में चींटियों की कतार इधर से उधर आते जाते दिखाई दे जाय तो जल्द ही धन प्राप्त होने की उम्मीद बनती है।
सपने में किसी मंदिर के दर्शन करते हुए देखना बहुत ही शुभ माना जाता है वहीं अगर मंदिर के साथ कलश भी दिखाई दे तो समझिए साक्षात माता लक्ष्मी आपके घर वास करने वाली हैं।
जिस किसी को सपने में नारियल खाते हुए दिखाई दे तो बहुत ही जल्द उसकी तिजोरी पैसों से भरने वाली है। अगर सपने में कोई छोटा बच्चा शरारत करते हुए दिख जाय तो यह भी धन लाभ के संकेत हैं। अगर सपने में गाय के साथ बछड़ा दूथ पीते हुए दिखाई दे जाए तो आपको कभी भी पैसों की कमी नहीं खलेगी। यह सपना आपको करोड़पति बनने के संकेत देता है। वहीं सपने में आपको कुत्ता काटता हुआ दिखाई दे तो वह व्यक्ति बहुत जल्द अमीर बनने वाला है।