अनीता की इस तस्वीर पर लोगों ने सुनाई खरी खोटी


कल ही ‘ये है मोहब्बतें’ की अभिनेत्री दिव्यांका त्रिपाठी ने ट्रोलर्स को करारा जवाब दिया था। दरअसल दिव्यांका ने अपने पति विवेक दहिया के साथ एक तस्वीर को सोशल मीडिया पर साझा किया था। इस तस्वीर में दिव्यांका की बॉडी को लेकर लोगों ने भद्दे-भद्दे कमेंट्स किए और उन्हें जमकर ट्रोल भी करने लगे। दिव्यांका ने अपने ही अंदाज में ट्रोलर्स की धज्जियां उड़ा दी है।

इस वाकये को बीते हुए अभी एक भी दिन नहीं हुआ था कि सीरियल ‘ये है मोहब्बतें‘ में ही शगुन के किरदार में नजर आने वाली अनीता हसनंदानी को भी लोगों ने ट्रोल करना शुरु कर दिया। दरअसल आज अनीता का जन्मदिन है और उन्होंने अपने परिवार के साथ अपना 36वां जन्मदिन मनाया। अनीता ने जन्मदिन के सेलीब्रेशन की कई तस्वीरों को सोशल मीडिया पर साझा किया। इन्हीं में से एक तस्वीर में अनीता अपने ससुर के साथ नजर आ रही है। इस तस्वीर में अनीता अपने ससुर के साथ ड्रिंक करती हुई नजर आ रही है।

इस तस्वीर को साझा करते हुए अनीता ने कैप्शन में लिखा है कि, ‘बेहद ही खास जन्मदिन वो भी मेरे ससुर जी के साथ। मैं बहुत लकी हूं। रोहित द्वारा दिया गया यह सरप्राइज बेहद ही खास है।’ जैसे ही अनीता ने इस फोटो को सोशल मीडिया पर साझा किया लोगों ने उन्हें खूब खरी खोटी सुनाई। अनीता की इस तस्वीर को आप नीचे देख सकते है।

बता दें कि अनीता के ससुर रिटायर्ड आर्मी ऑफिसर है। अनीता साल 2013 में रोहित रेड्डी के साथ शादी के बंधन में बंधी थी। अनीता कई टीवी सीरियल्स में नजर आई और इसके अलावा वह कई फिल्मों में भी नजर आ चुकी है। बहुत जल्द अनीता ‘नागिन 3’ में भी नजर आएंगी। इस सीरियल में वह निगेटिव रोल निभाएंगी। फिलहाल तो आप हमें बताए कि अनीता की तस्वीर पर लोग जिस तरह से कमेंट कर रहे है, उस पर आपकी क्या राय है?