

केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने आज कहा कि कर्नाटक में भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) द्वारा निकाली गयी परिवर्तन यात्रा से राज्य में अगले चुनाव के बाद कांग्रेस की सरकार का अंत हो जायेगा। सिंह राज्य में भाजपा की ओर से निकाली गयी‘परिवर्तन यात्रा’रैली को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि राज्य के 16 जिलों में 112 विधानसभा क्षेत्रों से होते हुई परिवर्तन यात्रा’6128 किलोमीटर की दूरी तय कर चुकी है इस यात्रा के दौरान संकेत मिला है कि इस बार चुनाव में कांग्रेसी शासन का अंत होगा।
उन्होंने कहा,हमारा अनुमान है कि अगले दो या तीन महीनों में राज्य में चुनाव होगा और इसके बाद मुख्यमंत्री सिद्दारामैया की अगुवाई वाली भ्रष्ट कांग्रेस की सरकार का अंत हो जायेगा। उन्होंने दावा किया कि राज्य के लोग भ्रष्टाचार से त्रस्त हो चुके हैं और भाजपा सत्ता में आती है तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्देशों के अनुरूप राज्य में एक स्वच्छ प्रशासन सुनिश्चित करेंगी।