

भारतीय शास्त्रों में बहुत सारे ऐसे उपाय बताए गए हैं जिन्हें रविवार के दिन करने से घर में सुख-शांति बनी रहती है। रविवार को अगर इन कामों को किया जाए तो घर से नकारात्मकता का नाश होता है और सकारात्मकता से शुभ प्रभाव आता है। ये प्रभाव ज्यादा नहीं है केवल तीन सरल उपाय हैं इन्हें आप आसानी से कर सकते हैं। अगर प्रत्येक रविवार को ये तीन उपाय किए जाऐं तो लक्ष्मी अपना स्थान उस घर में बना लेती है। इन तीन उपायों को पूरे मन और श्रद्धा से करने पर गरीब व्यक्ति भी धनवान बन सकता है। चलिए आपको बताते हैं रविवार के दिन किए जाने वाले इन तीन चमत्कारी उपायों के बारे में…
रविवार के दिन घर के हर कोने में कपूर का धुआं करें। इससे घर में व्याप्त बुरी शक्तियों का प्रभाव समाप्त हो जाता है। यह उपाय पारिवारिक सदस्यों को तनाव से मुक्ति दिलाने में अहम भूमिका निभाता है।
रविवार के दिन पानी में नमक मिलाकर पूरे घर में इसका छिड़काव करें। नमक हवा में मौजुद नकारात्मक शक्ति को सोख लेता है और घर में सकारात्मक वातावरण का संचार करता है। इससे माता लक्ष्मी प्रसन्न होती है।
रविवार के दिन जब किसी काम से निवृत्त होकर शाम को घर वापस आएं तो कुछ न कुछ खाने की वस्तु अवश्य लेकर आएं। इससे घर में देवी अन्नपूर्णा सहित महालक्ष्मी का वास बना रहता है।
ध्यान रहे ये उपाय तभी कारगर होते हैं जब व्यक्ति के मन में छल, कपट न हों। व्यक्ति का मन साफ और पवित्र हो।
(आपकी कुंडली के ग्रहों के आधार पर राशिफल और आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में भिन्नता हो सकती है। पूर्ण जानकारी के लिए कृपया किसी पंड़ित या ज्योतिषी से संपर्क करें।)