

जीवन में हर व्यक्ति को सुख-सुविधा की ख्वाहिश होती है। आमतौर पर ऐसा देखा गया है कि किसी के पास पैसा हो तो वह अन्य कारणों से दुखी रहता है। व्यक्ति जिंदगी को खुशहाल बनाने के लिए तरह-तरह के उपाय करता है, मगर सभी के सपने पूरे नहीं हो पाते हैं। अगर आप भी सारे प्रयास करने के बावजूद मनचाही सफलता हासिल नहीं कर पा रहे हैं, तो आज की रात इसके लिए आप उपाय कर सकते हैं। हिंदू धर्म की मान्यतानुसार एक मंत्र के जाप से आपको बल, बुद्वि व विद्या की प्राप्ति हो सकती है। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि वो मंत्र क्या हैं।
जानिए क्या हैं वो मंत्र
अष्ट लक्ष्मी साधना का उद्देश जीवन में धन के अभाव को मिटा देना है। इस साधना से भक्त कर्जे के चक्र्व्ह्यु से बहार आ जाता है। आयु में वृद्धि होती है। बुद्धि कुशाग्र होती है। परिवार में खुशाली आती है। समाज में सम्मान प्राप्त होता है। प्रणय और भोग का सुख मिलता है। व्यक्ति का स्वास्थ्य अच्छा होता है और जीवन में वैभव आता है।
अष्ट लक्ष्मी साधना विधि
शुक्रवार की रात तकरीबन 09:00 बजे से 10:30 बजे के बीच गुलाबी कपड़े पहने और गुलाबी आसान का प्रयोग करें। गुलाबी कपड़े पर श्रीयंत्र और अष्ट लक्ष्मी का चित्र स्थापित करें। किसी भी थाली में गाय के घी के 8 दीपक जलाएं। गुलाब की अगरबत्ती जलाएं। लाल फूलो की माला चढ़ाएं। मावे की बर्फी का भोग लगाएं। अष्टगंध से श्रीयंत्र और अष्ट लक्ष्मी के चित्र पर तिलक करें और कमलगट्टे हाथ में लेकर इस मंत्र का यथासंभव जाप करें।
मंत्र: ऐं ह्रीं श्रीं अष्टलक्ष्मीयै ह्रीं सिद्धये मम गृहे आगच्छागच्छ नमः स्वाहा।।
जाप पूरा होने के बाद आठों दीपक घर की आठ दिशाओं में लगा दें तथा कमलगट्टे घर की तिजोरी में स्थापित करें। इस उपाय से जीवन के आठों वर्गों में सफलता प्राप्त होगी।