स्विट्जरलैंड में दौड़ती आएगी नजर रणवीर सिंह के नाम की ट्रेन


बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह अपनी शानदार एक्टिंग और रिलेशनशिप को लेकर सुर्खियों में छाए रहते हैं| कुछ ही सालों में उन्होंने अपनी बेहतरीन एक्टिंग से सबको अपना दीवाना बना दिया| 2010 में रिलीज़ हुई मूवी ‘बैंड बाजा बारात’ से उन्होंने बॉलिवुड में कदम रखा था और अब उन्होंने अपनी छाप भारत और विदेश में भी छोड़ दी है| आखिरी बार रणवीर सिंह को दीपिका और शाहिद कपूर संग ‘पद्मावत’ में अलाउद्दीन खिलजी की भूमिका में देखा गया था|

हाल ही में उन्होंने अपनी आगामी मूवी ‘गली बॉय’ की शूटिंग पूरी की है और अब वह स्विटजरलैंड में घूमते हुए नज़र आ रहे हैं। खबरों के अनुसार, अब रणवीर सिंह के नाम की एक ट्रेन भी प्रारंभ कर दी गई है जिसका नाम ‘रणवीर ऑन टुअर’ रखा गया है| रणवीर सिंह ने ही इस ट्रेन का हाल ही में उद्घाटन किया है।

ट्रेन के उद्घाटन से जुडी तस्वीर भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है जिसमे रणवीर सिंह ट्रेन के साथ पोज देते नजर आ रहे हैं| रणवीर सिंह ट्रेन पर चढ़कर जॉली अंदाज में दिखाई दे रहे हैं|