विराट अनुष्का बंधे शादी के बंधन में


टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली और बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा शादी के बंधन में बंध गए हैं। फिल्मी वेबसाइट फिल्मफेयर की रिपोर्ट के अनुसार विराट और अनुष्का ने सोमवार को इटली के मिलान शहर में शादी की।

शादी के समारोह में दोनों के करीबी रिश्तेदार और दोस्त सहित मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर और बॉलीवुड किंग खान शाहरुख खान के इसमें शामिल होने की खबर है। मुंबई में 26 दिसंबर को रिसेप्शन पार्टी आयोजित की जाएगी।

विराट और अनुष्का दोनों 29 साल के हो चुके हैं। दोनों की मुलाकात पहली बार 2013 में शैंपू की प्रचार के समय हुई थी तब ही दोनों एक दूसरे को डेटिंग कर रहे थे।

दो दिन पहले ही मुंबई एयरपोर्ट पर अनुष्का शर्मा को स्पॉट किया गया था जहां वह अपने पिता अजय शर्मा, मां आशिमा और बड़े भाई करनेश के साथ निकली थीं। विराट जब भी क्रिकेट से छुट्टी लेते थे तो शादी की हवा गर्म हो जाती थी। विराट अभी छुट्टी पर हैं और श्रीलंका के खिलाफ वन डे और टी-20 सीरीज से उनको आराम दिया गया है।