तांबे की अंगूठी इस तरह पहनें, मिलेंगे अनगिनत लाभ


अंगूठी सिर्फ आपके हाथों की शोभा ही नहीं बढ़ाती, अगर आप इसे सही तरह से पहनें तो इससे आपको कई तरह के लाभ भी प्राप्त होते हैं। खासतौर से, तांबे की अंगूठी को तो सेहत और ज्योतिष दोनों ही दृष्टि से बेहतर माना जाता है। तो चलिए जानते हैं तांबे की अंगूठी पहनने के लाभों के बारे में-

तांबे की अंगूठी के प्रभाव से सूर्य का बल बढता है, जिससे हमें सूर्य देव की कृपा से घर-परिवार और समाज में मान-सम्मान मिलता है। तांबा लगातार त्वचा के संपर्क में रहता है, जिससे त्वचा की चमक बढती है।

तांबे की अंगूठी सूर्य की उंगली यानी रिंग फिंगर में पहननी चाहिए। इससे कुंडली में सूर्य के दोषों का असर कम हो सकता है। सूर्य के साथ ही तांबे की अंगूठी से मंगल के अशुभ असर भी कम हो सकते हैं

तांबे की अंगूठी ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करता है। ये हाई ब्लड प्रेशर या लो ब्लड प्रेशर से पीडि़त लोगों के लिए बहुत फायदेमंद होती है। इसके अलावा इस अंगूठी को पहनकर आप शरीर के सूजन को भी कम कर सकते हैं।