

प्रदेश में गर्मी का कहर जारी है। मौसम विभाग के मुताबिक अजमेर, भीलवाड़ा, बंदी, चित्तौड़गढ़, दौसा, धौलपुर, जयपुर, झुंझुनूं, करौली, राजसमंद, सवाईमाधाेपुर, सीकर, टोंक तथा पश्चिमी राजस्थान के बाड़मेर, बीकानेर, जैसलमेर, जोधपुर, नागौर, पाली व श्रीगंगानगर में लू लोगों को परेशान करेगी। पश्चिमी राजस्थान में अगले पांच दिन गुरुवार तक भीषण गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है।
जयपुर में सोमवार और मंगलवार को आंधी-बूंदाबांदी की संभावना है। उदयपुर में सोमवार व गुरुवार को आंधी चलने की संभावना है। बाड़मेर में बुधवार व गुरुवार, बीकानेर में बुधवार, जैसलमेर में बुधवार व गुरुवार, जबकि चूरू में सोमवार को लू चलने की संभावना है।
मौसम विभाग के अनुसार राज्य में मौसम शुष्क रहेगा। पश्चिमी व पूर्वी इलाकों में कुछ स्थानों पर भीषण लू चल सकती है। जयपुर में दिन का तापमान 46.3 डिग्री पहुंच गया। चूरू में भी तापमान 50.3 डिग्री रहा।
प्रमुख शहरों का तापमान
शहर | सोमवार दिन का तापमान |
अजमेर | 45.3 डिग्री सेल्सियस |
जयपुर | 46.3 डिग्री सेल्सियस |
डबोक | 43.4 डिग्री सेल्सियस |
बाड़मेर | 45.1 डिग्री सेल्सियस |
जोधपुर | 44.8 डिग्री सेल्सियस |
चूरू | 50.3 डिग्री सेल्सियस |
बीकानेर | 47.4 डिग्री सेल्सियस |
गंगानगर | 48.5 डिग्री सेल्सियस |