फ्रेंड्स क्लब सेवा संस्थान द्वारा 21 अगस्त को बाबा रामदेव जी का विशाल जागरण बाबो भली करे डिपार्टमेंटल स्टोर पाबू चौक, नई लाईन गंगा शहर बीकानेर में आयोजित कर रहा है। संस्था सचिव जय किशन सोनी ने बताया कि जागरण में प्रसिद्ध कलाकार प्रस्तुति देंगे। फ्रेंड्स क्लब सेवा संस्थान के कार्यकर्ता जागरण का जोर- शोर से प्रचार कर रहे हैं। हर साल की तरह इस साल भी बाबा के दर्शन करने जा रहे पैदल यात्रियों के लिए सेवा, लंगर, चाय, कचौरी, समोसा, ठंडा पानी, जूस मेडिकल सेवा लेकर सभी कार्यकर्ता रवाना होंगे। 1 सितंबर को सभी कार्यकर्ता सेवा के लिए रामदेवरा के लिए रवाना हो जाएंगे।

विशाल रात्रि जागरण में प्रसिद्ध भजन गायक जोधपुर से खुशबू कुम्भट, मास्टर नानु, सांवरलाल रंगा गोटा आदि अपने भजनों की प्रस्तुतियां देंगे। उक्त जागरण का आयोजन फ्रेंड्स क्लब द्वारा स्व भंवर लाल जी/स्व सोहनलाल जी सोनी की स्मृति में रोडा परिवार, पाबु चौक गंगा शहर के सौजन्य से किया जा रहा हैं। जिसमें इनकी फर्म बाबो भली करे डिपार्टमेंट स्टोर पाबु चौक गंगा शहर बीकानेर का महत्वपूर्ण भूमिका है।

क्लब द्वारा बीकानेर से रामदेवरा सड़क पर 110 किलोमीटर माइल स्टोन के पास, बिजलीघर के सामने सिड में लंगर लगाया जाएगा। ईश्वर सेवा में संस्था के अध्यक्ष नवरत्न दैया, सचिन जय किशन सोनी प्रचार प्रमुख चांद रतन टाक, सलाहकार रामदेव उपाध्याय व्यवस्थापक सभी कार्यकर्ता जिसमें मनोज दैया, दीपक दैया, लकी गहलोत, सीताराम लखेसर, सुरज दैया, श्याम गहलोत, मनोज गहलोत, विजय गहलोत, सुरेन्द्र जाखड़, धनराज कच्छावा, पवन शर्मा नोखा रोड़ आदि प्रमुख रूप से सेवाएं देंगे।