गुरूवार, 13 अगस्त 2026
KalameRajasthan

PM मोदी की अपील का असर, बीकानेर पहुंचे कानून मंत्री ने छोड़ीं सरकारी गाड़ियां; ई-रिक्शा में बैठकर पहुंचे घर

May 14, 2026 Super Admin 104
शेयर:
PM मोदी की अपील का असर, बीकानेर पहुंचे कानून मंत्री ने छोड़ीं सरकारी गाड़ियां; ई-रिक्शा में बैठकर पहुंचे घर

केंद्रीय कानून एवं न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल (Arjun Ram Meghwal) अपनी सादगी के लिए एक बार फिर सुर्खियों में हैं. गुरुवार को बीकानेर पहुंचे मंत्री मेघवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'ईंधन बचाओ' के आह्वान को आगे बढ़ाते हुए ई-रिक्शा से सफर कर जनता को एक बड़ा संदेश दिया.

स्टेशन से घर तक ई-रिक्शा की सवारी

बीकानेर स्टेशन पर उतरने के बाद लग्जरी गाड़ियों के काफिले को छोड़ मंत्री मेघवाल सीधे ई-रिक्शा में सवार हो गए. उन्होंने स्टेशन से अपने निवास तक का सफर इसी सार्वजनिक परिवहन माध्यम से तय किया. मंत्री ने खुद सोशल मीडिया पर साझा किया कि स्वच्छ ऊर्जा अपनाना और ईंधन बचाना केवल एक विकल्प नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के प्रति जिम्मेदारी है.

PM मोदी की अपील का असर

गौरतलब है कि हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वैश्विक आर्थिक संकट और विदेशी मुद्रा के संरक्षण के लिए देशवासियों से पेट्रोल-डीजल बचाने, इलेक्ट्रिक वाहनों का उपयोग करने और सार्वजनिक परिवहन अपनाने की विशेष अपील की थी. मंत्री मेघवाल पहले भी साइकिल से संसद जाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दे चुके हैं, जिसकी तारीफ खुद पीएम मोदी भी कर चुके हैं.

बीकानेर में आज के बड़े कार्यक्रम

मंत्री मेघवाल का आज का दिन बीकानेर के विकास कार्यों के नाम रहेगा. सबसे पहले वे सुजानदेसर में CSR फंड से निर्मित डिजिटल कक्षाओं और विद्यालय भवन का उद्घाटन करेंगे. इसके बाद दोपहर 1 बजे PBM अस्पताल में 'ब्रेकीथेरेपी यूनिट' का लोकार्पण करेंगे. फिर वे दोपहर 3 बजे देशनोक में सांसद निधि से हुए विकास कार्यों का उद्घाटन करेंगे.

हमसे जुड़ें

शेयर करें:

संबंधित ख़बरें