Kalash Yatra , Gupta Navratri , Gupta Navratri in Bikaner, Navratri,

Kalash Yatra on Gupta Navratri in Bikaner

बीकानेर। गुप्त नवरात्री के अवसर पर स्थानीय शिवबाड़ी मंदिर से वैष्णो धाम तक कलश यात्रा निकाली गई। जिसमे बीकानेर दशहरा कमेटी की तरफ से तीन झांकियां शामिल रहीं।

झांकी संचालक नमन झाम्ब ने बताया कि समाज सेवी और धार्मिक कार्यकर्त्ता मनोज हंस द्वारा गुप्त नवरात्री के अवसर पर कलश यात्रा का आयोजन किया गया। जिसमे भगवान श्री गणेश, राधा.कृष्ण और राम.लक्ष्मण की सचेतन झांकियां बीकानेर दशहरा कमेटी द्वारा शामिल की गई।

उन्होंने बताया कि बीकानेर दशहरा कमेटी के अध्यक्ष सुनीत झाम्बए महासचिव संजय झाम्ब और उपाध्यक्ष कबीर झाम्ब इस आयोजन में शामिल रहे। वहींए बीकानेर दशहरा कमेटी के प्रेम सिंह द्वारा पात्रों को तैयार किया गया।