शनिवार, 30 मई 2026
KalameRajasthan
ताज़ा
• भारतीय जनता युवा मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी घोषित, मदन गोपाल सोनी बने प्रदेश मीडिया सह प्रभारी • NEET 2026 ही नहीं, साल 2025 के एग्जाम पर भी सवाल! एक ही परिवार के 5 बच्चों को कैसे मिला मेडिकल कॉलेज? • NEET UG Re-Exam Date: 21 जून को होगी NEET की परीक्षा, NTA ने जारी की डेट • PM मोदी की अपील का असर, बीकानेर पहुंचे कानून मंत्री ने छोड़ीं सरकारी गाड़ियां; ई-रिक्शा में बैठकर पहुंचे घर • NEET पेपर लीक के आरोपी संग वायरल फोटो पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने तोड़ी चुप्पी, डोटासरा का नाम लेकर दिया बड़ा बयान • भारतीय जनता युवा मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी घोषित, मदन गोपाल सोनी बने प्रदेश मीडिया सह प्रभारी • NEET 2026 ही नहीं, साल 2025 के एग्जाम पर भी सवाल! एक ही परिवार के 5 बच्चों को कैसे मिला मेडिकल कॉलेज? • NEET UG Re-Exam Date: 21 जून को होगी NEET की परीक्षा, NTA ने जारी की डेट • PM मोदी की अपील का असर, बीकानेर पहुंचे कानून मंत्री ने छोड़ीं सरकारी गाड़ियां; ई-रिक्शा में बैठकर पहुंचे घर • NEET पेपर लीक के आरोपी संग वायरल फोटो पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने तोड़ी चुप्पी, डोटासरा का नाम लेकर दिया बड़ा बयान

राजस्थान इलेक्ट्रोपैथी विकास संस्था का 29वां स्थापना दिवस व शपथ ग्रहण समारोह संपन्न

Apr 14, 2026 Super Admin 74
शेयर:
राजस्थान इलेक्ट्रोपैथी विकास संस्था का 29वां स्थापना दिवस व शपथ ग्रहण समारोह संपन्न

जयपुर। राजस्थान इलेक्ट्रोपैथी विकास संस्था (रजि.) आज  संस्था का 29वां स्थापना दिवस एवं नव-निर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह रीक्रिएशन क्लब, जयपुर में हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्रीमान अरुण कुमार जी गुप्ता, अध्यक्ष, विश्वकर्मा इंडस्ट्रीज एसोसिएशन, जयपुर, कार्यक्रम अध्यक्ष श्रीमान संजय जी खोज, अध्यक्ष, विश्वकर्मा रीक्रिएशन क्लब जयपुर एवं विशिष्ट अतिथि श्रीमान दीपक जी अग्रवाल, महासचिव, विश्वकर्मा रीक्रिएशन क्लब, जयपुर रहे। इस अवसर पर अतिथियों एवं चुनाव अधिकारी डॉ.महावीर सिंह बलवदा ने नवनिर्वाचित सभी पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

            नवगठित कार्यकारिणी में डॉ.आजाद सिंह-अध्यक्ष, डॉ. हितेंद्र उपाध्याय- उपाध्यक्ष, डॉ. किशन रक्षावत- महासचिव, डॉ. जनार्दन सिंह- संयुक्त सचिव एवं डॉ. हरफूल चौधरी- कोषाध्यक्ष, डॉ.विजयपाल सिंह, डॉ.बाबूलाल शर्मा, डॉ.दिनेश कुमार, सैनी, डॉ.मनोज कुमार सैनी, डॉ. श्रीमती सुमित्रा तोमर को प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत किया गया है।

महासचिव डॉ. किशन रक्षावत ने बताया कि संस्था का मुख्य उद्देश्य राजस्थान में इलेक्ट्रोपैथी चिकित्सा पद्धति का प्रचार-प्रसार एवं अनुसंधान करना एवं इस सस्ती- सुलभ हर्बल चिकित्सा पद्धति से पीड़ित मानव जीवन को स्वस्थ करना एवं उनके सभी प्रकार के रोगों की चिकित्सा करते हुए, जन-जन को स्वस्थ रखने के सरकार उद्देश्य को साकार करना है। संयुक्त सचिव डॉ. जनार्दन सिंह ने कहा कि संस्था आने वाले समय में प्रदेश के अलग-अलग जिलों में निःशुल्क चिकित्सा शिविर एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करेगी।

मुख्य अतिथि श्रीमान अरुण कुमार जी अग्रवाल ने इलेक्ट्रोपैथी चिकित्सा पद्धति को जन-जन तक पहुंचाने के प्रयासों की सराहना की और हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। कार्यक्रम अध्यक्ष श्रीमान संजय की खोज ने कहा कि ऐसी जनोपयोगी चिकित्सा पद्धतियों को बढ़ावा देना समय की मांग है। 

अध्यक्ष डॉ. आजाद सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि संस्था का प्रत्येक सदस्य इलेक्ट्रोपैथी के जनक डॉ. काउंट सीजर मैटी के सिद्धांतों पर चलते हुए मानव सेवा के लिए समर्पित है। कार्यक्रम में प्रदेशभर से आए सैकड़ों चिकित्सकों ने भाग लिया।

संस्था ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी चिकित्सकों, सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।

Image

Image

हमसे जुड़ें

शेयर करें:

संबंधित ख़बरें