बुधवार, 15 अप्रैल 2026
KalameRajasthan

पूर्व सैनिक सेवा परिषद की ओर से आज़ाद हिन्द फ़ौज दिवस का आयोजन

Apr 15, 2026 Super Admin 6
शेयर:
पूर्व सैनिक सेवा परिषद की ओर से आज़ाद हिन्द फ़ौज दिवस का आयोजन

अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद की ओर से आजाद हिंद फौज दिवस मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉक्टर हेमंत सेठिया, सह संघचालक, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, जयपुर प्रांत तथा अध्यक्ष कमांडर बनवारी लाल, प्रदेश महासचिव रहे। 
कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा भारत माता व नेताजी सुभाष चंद्र बोस के चित्र पर माल्यार्पण कर व दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। परिषद के जयपुर प्रांत सचिव जे डबलू ओ डाल सिंह शेखावत ने अतिथियों का परिचय करवाया।
कॉलेज प्राचार्य प्रोफ़ेसर  एन एम शर्मा ने स्वागत भाषण में कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम करने से युवाओं में देशभक्ति की भावना जागृत होती है । 
कमांडर बनवारीलाल ने अपने उद्बोधन में परिषद के संगठनात्मक ढांचे व उद्देश्य के बारे में बताया साथ ही युवाओं के सेना में जाने के विभिन्न आयामों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि आज कल सेनाओं में छात्र व छात्राओं को समान अवसर प्राप्त है ।
कालेज सचिव लक्ष्मीकांत पारीक ने अपने उद्बोधन में कहा कि अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद द्वारा हमारे कॉलेज को आज़ाद हिंद फ़ौज दिवस समारोह आयोजित करने के लिए चुना यह हमारे लिए गौरव की बात है उन्होंने कहा कि कॉलेज के विद्यार्थियों में राष्ट्र प्रथम की भावना जागृत होनी चाहिये ।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉक्टर हेमंत सेठिया ने आज़ाद हिंद फ़ौज व नेताजी सुभाष चंद्र बोस के द्वारा देश  को आज़ादी दिलाने के लिए किए गए योगदान के बारे में जानकारी दी । उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि नेताजी ने कहा कि तुम मुझे खून दो मैं तुम्हें आज़ादी दूँगा, लेकिन वर्तमान परिदृश्य में खून देने की आवश्यकता नहीं है आज हमें समर्पण परिश्रम ,अनुशासन वकर्तव्य भावना की आवश्यकता है जिससे कि हमारा राष्ट्र महान सशक्त और विकसित बने। 
उन्होने कहा कि भारत का हर नागरिक जो भी कार्य करे राष्ट्र प्रथम की भावना रखकर करें । उन्होंने राष्ट्रीय स्वयंसवेक संघ द्वारा चलाए जा रहे पंच परिवर्तन कुटुम्ब प्रबोधन, सामाजिक समरसता, पर्यावरण स्व का भाव व नागरिक कर्तव्य के बारे में जानकारी दी ।
विद्यालय के छात्र छात्राओं द्वारा संगीत शिक्षिका डॉ गायत्री शर्मा के निर्देशन में देश भक्ति गीत  व शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी गई ।
कमांडर प्रियंका चौधरी ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया ।कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ किया गया ।
कार्यक्रम में कर्नल राणूसिंह , कमांडर कमांडर प्रवीण गोस्वामी, कैप्टन सुमेर सिंह, एडवोकेट  बृजेश शर्मा,फ्लाइंग ऑफ़िसर सुरेंद्र पारीक,मैजर निशासिंह, कालेज स्टाफ़ एन सी सी कैडेट व अन्य छात्र/छात्रा उपस्थित थे ।

Image

Image

हमसे जुड़ें

शेयर करें:

संबंधित ख़बरें