गुरूवार, 14 मई 2026
KalameRajasthan

NEET आरोपी दिनेश बिंवाल को लेकर बीजेपी-कांग्रेस में ठनी, राठौड़ ने झाड़ा पल्ला तो जूली ने पेश किए सबूत

May 14, 2026 Super Admin 3
शेयर:
NEET आरोपी दिनेश बिंवाल को लेकर बीजेपी-कांग्रेस में ठनी, राठौड़ ने झाड़ा पल्ला तो जूली ने पेश किए सबूत

राजस्थान में नीट पेपर लीक (NEET 2026 Paper Leak) का मुद्दा अब आरोपी दिनेश बिंवाल (Dinesh Binwal) के इर्द-गिर्द सिमट गया है. मामले की शुरुआत बुधवार को पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) के तीखे हमले से हुई, जिस पर देर शाम भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ (Madan Rathore) ने सफाई दी. लेकिन विवाद तब और गहरा गया जब गुरुवार को नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली (Tika Ram Jully) ने उन सबूतों को पेश कर दिया जिसे भाजपा लगातार नकार रही थी.

अशोक गहलोत ने क्या कहा था?

पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सबसे पहले मोर्चा खोलते हुए सरकार को 'एक्सपोज' करने का दावा किया. उन्होंने कहा कि नीट मामले में पकड़ा गया आरोपी दिनेश बिंवाल भाजपा का नेता है और उसके परिवार के कई लोग पहले से ही सरकारी नौकरियों में हैं. गहलोत ने एसओजी की भूमिका पर सवाल उठाते हुए पूछा कि आखिर अब तक मुख्य आरोपियों पर एफआईआर दर्ज क्यों नहीं की गई?

भाजपा का बचाव: 'बिंवाल हमारा कार्यकर्ता नहीं'

गहलोत के आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने इसे कोरा झूठ बताया. भाजपा की ओर से जारी बयान में कहा गया कि जिस व्यक्ति (दिनेश बिंवाल) को लेकर विवाद खड़ा किया जा रहा है, वह पार्टी का कार्यकर्ता नहीं है. राठौड़ ने तर्क दिया कि सार्वजनिक जीवन में किसी के साथ फोटो खिंचवाना सामान्य है और इसे राजनीतिक संबंध नहीं माना जाना चाहिए.

जूली का 'भाई' वाले पोस्ट से पलटवार

विवाद का क्लाइमेक्स तब आया जब नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने मदन राठौड़ के दावों की धज्जियां उड़ा दीं. जूली ने भाजपा विधायक महेंद्र पाल मीणा के सोशल मीडिया पोस्ट शेयर किए, जिसमें विधायक ने आरोपी दिनेश बिंवाल को 'भाई' लिखते हुए बधाई दी है. जूली ने दावा किया कि दिनेश न केवल कार्यकर्ता है, बल्कि भाजयुमो (जयपुर देहात) का जिला मंत्री भी है. उन्होंने भाजपा को नसीहत दी कि वे झूठ बोलने के बजाय सच स्वीकार करें.

हमसे जुड़ें

शेयर करें:

संबंधित ख़बरें