शुक्रवार, 1 मई 2026
KalameRajasthan

राजस्थान में जनगणना शुरू: सीएम ने भरा ऑनलाइन फॉर्म, अब आपके घर आएंगे कर्मचारी; इन 33 सवालों के लिए रहें तैयार

May 01, 2026 Super Admin 4
शेयर:
राजस्थान में जनगणना शुरू: सीएम ने भरा ऑनलाइन फॉर्म, अब आपके घर आएंगे कर्मचारी; इन 33 सवालों के लिए रहें तैयार

राजस्थान में आज यानी 1 मई 2026 से जनगणना 2027 के पहले चरण 'हाउस लिस्टिंग' की शुरुआत हो गई है. प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (Bhajanlal Sharma) ने जयपुर में सबसे पहले अपना स्व-गणना (Self Enumeration) प्रपत्र भरकर इस राष्ट्रीय अभियान का शुभारंभ किया है.

सीएम ने सोशल मीडिया के जरिए प्रदेशवासियों से अपील की कि वे इस प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी निभाएं. उन्होंने कहा, 'सटीक जानकारी ही सरकार की योजनाओं को हर पात्र नागरिक तक पहुंचाने में मदद करेगी.' सीएम ने खुद ऑनलाइन फॉर्म भरकर यह संदेश भी दिया कि तकनीक के माध्यम से समय की बचत की जा सकती है.

पहली बार घर बैठे खुद गणना करने की सुविधा

इस बार की जनगणना बेहद खास है क्योंकि पहली बार नागरिकों को वेब पोर्टल के जरिए अपनी जानकारी खुद भरने का विकल्प दिया गया है. सभी नागरिक 1 मई से 15 मई के बीच http://se.census.gov.in पर जाकर अपनी डिटेल खुद भर सकते हैं. अगर आप खुद फॉर्म भरते हैं, तो जब कर्मचारी आपके घर आएंगे, तो आपको लंबी कागजी कार्यवाही नहीं करनी होगी, बस अपनी SE ID दिखानी होगी.

तैयार रखें इन 33 सवालों के जवाब

जनगणना कर्मचारी जब आपके घर पहुंचेंगे, तो वे आपसे कुल 33 सवाल पूछेंगे. इनमें प्रमुख हैं:-

मकान का नंबर, फर्श, दीवार और छत किस सामग्री से बनी है?
परिवार के मुखिया का नाम, जेंडर और क्या वे एससी/एसटी वर्ग से हैं?
मकान अपना है या किराए का? परिवार के पास रहने के लिए कितने कमरे हैं?
पीने के पानी और रोशनी का मुख्य स्रोत क्या है?
शौचालय की सुविधा, गंदे पानी की निकासी और रसोईघर की क्या व्यवस्था है?
खाना पकाने के लिए कौन सा ईंधन (LPG/PNG) इस्तेमाल होता है?
घर में टीवी, इंटरनेट, लैपटॉप, स्मार्टफोन, साइकिल, कार या बाइक जैसी कितनी सुविधाएं मौजूद हैं?
परिवार मुख्य रूप से खाने में किस अनाज का इस्तेमाल करता है?

हमसे जुड़ें

शेयर करें:

संबंधित ख़बरें