गुरूवार, 14 मई 2026
KalameRajasthan

राजस्थान के 60 युवाओं को 'टास्क' देकर जासूसी करवा रहा था पाकिस्तान, ATS ने एक साथ 20 जिलों में मारी रेड

May 14, 2026 Super Admin 4
शेयर:
राजस्थान के 60 युवाओं को 'टास्क' देकर जासूसी करवा रहा था पाकिस्तान, ATS ने एक साथ 20 जिलों में मारी रेड

केंद्रीय खुफिया एजेंसियों के इनपुट पर राजस्थान एटीएस (ATS) ने बुधवार को प्रदेश भर में एक साथ बड़ी छापेमारी की. प्रदेश के 20 जिलों में चली इस कार्रवाई का मुख्य निशाना पाकिस्तान में बैठा कुख्यात आतंकी शहजाद भट्टी और उसका 'पे-पर-टास्क' मॉडल है. इस ऑपरेशन के दौरान एटीएस ने करीब 60 संदिग्ध युवाओं को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है.

क्या है 'पे-पर-टास्क' मॉडल?

आईएसआई (ISI) से जुड़े आतंकी शहजाद भट्टी ने भारतीय युवाओं को सोशल मीडिया के जरिए रिक्रूट करने का नया तरीका अपनाया है. इस 'पे-पर-टास्क' मॉडल में युवाओं को संवेदनशील और सामरिक सरकारी इमारतों की फोटो-वीडियो बनाकर भेजने के बदले पैसे दिए जाते थे. शुरुआत छोटे लालच से होती थी, लेकिन बाद में इन्हें हथियार और 'गैंगस्टर ग्लैमर' का झांसा देकर ग्रेनेड अटैक, टारगेट किलिंग और रेकी जैसे बड़े आतंकी टास्क दिए जाने लगे.

डार्क वेब और गेमिंग सर्वर का सहारा

सुरक्षा एजेंसियों को चकमा देने के लिए यह गैंग डार्क वेब ब्राउजर, ऑटो-डिलीट चैट ऐप्स और गेमिंग सर्वर आधारित प्राइवेट चैट रूम का इस्तेमाल कर रहा था. जानकारी के मुताबिक, देशभर से करीब 900 युवा इस नेटवर्क के संपर्क में थे, जिनमें से 60 अकेले राजस्थान से हैं. एटीएस अब इनके डिजिटल डिवाइस खंगाल रही है ताकि पाकिस्तान भेजी गई जानकारियों की गंभीरता का पता लगाया जा सके.

बड़ी साजिश टली

एटीएस की इस कार्रवाई से राजस्थान की सामरिक सुरक्षा को लेकर रची जा रही एक बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया गया है. हिरासत में लिए गए लोगों से मिली जानकारी के आधार पर आने वाले दिनों में कुछ बड़ी गिरफ्तारियां भी संभव हैं. एटीएस इस बात की भी जांच कर रही है कि क्या इस नेटवर्क को डार्क वेब के जरिए फंड भी मुहैया कराया जा रहा था.

हमसे जुड़ें

शेयर करें:

संबंधित ख़बरें