बुधवार, 10 जून 2026
KalameRajasthan
ताज़ा
• भारतीय जनता युवा मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी घोषित, मदन गोपाल सोनी बने प्रदेश मीडिया सह प्रभारी • NEET 2026 ही नहीं, साल 2025 के एग्जाम पर भी सवाल! एक ही परिवार के 5 बच्चों को कैसे मिला मेडिकल कॉलेज? • NEET UG Re-Exam Date: 21 जून को होगी NEET की परीक्षा, NTA ने जारी की डेट • PM मोदी की अपील का असर, बीकानेर पहुंचे कानून मंत्री ने छोड़ीं सरकारी गाड़ियां; ई-रिक्शा में बैठकर पहुंचे घर • NEET पेपर लीक के आरोपी संग वायरल फोटो पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने तोड़ी चुप्पी, डोटासरा का नाम लेकर दिया बड़ा बयान • भारतीय जनता युवा मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी घोषित, मदन गोपाल सोनी बने प्रदेश मीडिया सह प्रभारी • NEET 2026 ही नहीं, साल 2025 के एग्जाम पर भी सवाल! एक ही परिवार के 5 बच्चों को कैसे मिला मेडिकल कॉलेज? • NEET UG Re-Exam Date: 21 जून को होगी NEET की परीक्षा, NTA ने जारी की डेट • PM मोदी की अपील का असर, बीकानेर पहुंचे कानून मंत्री ने छोड़ीं सरकारी गाड़ियां; ई-रिक्शा में बैठकर पहुंचे घर • NEET पेपर लीक के आरोपी संग वायरल फोटो पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने तोड़ी चुप्पी, डोटासरा का नाम लेकर दिया बड़ा बयान

जम्मू-उधमपुर में दर्दनाक बस हादसा, 100 फीट गहरी खाई में गिरी बस, 21 मौतें, कई घायल

Apr 20, 2026 Super Admin 43
शेयर:
जम्मू-उधमपुर में दर्दनाक बस हादसा, 100 फीट गहरी खाई में गिरी बस, 21 मौतें, कई घायल

जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले में सोमवार सुबह बड़ा सड़क हादसा हो गया। रामनगर से आ रही एक यात्री बस कगोत इलाके के पास अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 100 फीट नीचे खाई में गिरकर पलट गई। हादसे में 21 लोगों की मौत हो गई, जबकि 29 से ज्यादा यात्री घायल बताए जा रहे हैं।

प्रत्यक्षदर्शियों और घायलों के अनुसार बस ओवरलोड थी और तेज रफ्तार में चल रही थी। कगोत नाले के पास अचानक बस का टायर फट गया, जिससे चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और बस खाई में जा गिरी। हादसे में बस का ऊपरी हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज GMC उधमपुर में जारी है। केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने सोशल मीडिया पर हादसे की जानकारी देते हुए राहत कार्यों की पुष्टि की।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हादसे पर गहरा दुख जताया है। उन्होंने मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की है।

हमसे जुड़ें

शेयर करें:

संबंधित ख़बरें