रविवार, 31 मई 2026
KalameRajasthan
ताज़ा
• भारतीय जनता युवा मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी घोषित, मदन गोपाल सोनी बने प्रदेश मीडिया सह प्रभारी • NEET 2026 ही नहीं, साल 2025 के एग्जाम पर भी सवाल! एक ही परिवार के 5 बच्चों को कैसे मिला मेडिकल कॉलेज? • NEET UG Re-Exam Date: 21 जून को होगी NEET की परीक्षा, NTA ने जारी की डेट • PM मोदी की अपील का असर, बीकानेर पहुंचे कानून मंत्री ने छोड़ीं सरकारी गाड़ियां; ई-रिक्शा में बैठकर पहुंचे घर • NEET पेपर लीक के आरोपी संग वायरल फोटो पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने तोड़ी चुप्पी, डोटासरा का नाम लेकर दिया बड़ा बयान • भारतीय जनता युवा मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी घोषित, मदन गोपाल सोनी बने प्रदेश मीडिया सह प्रभारी • NEET 2026 ही नहीं, साल 2025 के एग्जाम पर भी सवाल! एक ही परिवार के 5 बच्चों को कैसे मिला मेडिकल कॉलेज? • NEET UG Re-Exam Date: 21 जून को होगी NEET की परीक्षा, NTA ने जारी की डेट • PM मोदी की अपील का असर, बीकानेर पहुंचे कानून मंत्री ने छोड़ीं सरकारी गाड़ियां; ई-रिक्शा में बैठकर पहुंचे घर • NEET पेपर लीक के आरोपी संग वायरल फोटो पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने तोड़ी चुप्पी, डोटासरा का नाम लेकर दिया बड़ा बयान

बाबा साहब की जयंती पर सेवा, समरसता और उत्साह का अनूठा संगम

Apr 15, 2026 Super Admin 22
शेयर:
बाबा साहब की जयंती पर सेवा, समरसता और उत्साह का अनूठा संगम

बीकानेर, 14 अप्रैल।
भारतीय जनता पार्टी गंगाशहर मंडल द्वारा भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर बीकानेर में विविध कार्यक्रमों का आयोजन कर सेवा, समरसता एवं सामाजिक सौहार्द का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः अंबेडकर सर्कल स्थित बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण से हुई। गंगाशहर मंडल के पदाधिकारी पूरे उत्साह एवं जोश के साथ नारे लगाते हुए पहुंचे और बाबा साहेब को श्रद्धासुमन अर्पित किए।
इसके पश्चात आयोजित विशाल महारैली में पुष्प वर्षा कर बाबा साहब को नमन किया गया। साथ ही आमजन को आइसक्रीम एवं शीतल जल वितरण कर सेवा भाव का परिचय दिया गया, जिससे आमजन में विशेष उत्साह देखा गया।
कार्यक्रम मंडल अध्यक्ष प्रकाशचंद मेघवाल के नेतृत्व में एवं केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल की प्रेरणा से संपन्न हुआ।
इस अवसर पर सह-प्रभारी मोहन सुराणा, वरिष्ठ भाजपा नेता संपत पारीक, श्याम चौधरी, नरेश नायक, मंडल महामंत्री गोविंद सारस्वत, मंडल उपाध्यक्ष राजश्री कच्छावा, मूलचंद दैया, विनोद भाटी, बूथ अध्यक्ष विमल पारीक, शिवबाड़ी मंडल के महामंत्री दिनेश मोदी, शिव गहलोत, ललित चांवरिया, किशन जनागल एवं कोषाध्यक्ष संजय सोनी सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
वक्ताओं ने बाबा साहेब के जीवन एवं योगदान पर प्रकाश डालते हुए उन्हें भारतीय संविधान के शिल्पकार, महान समाज सुधारक एवं समानता के अग्रदूत के रूप में स्मरण किया। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब द्वारा दिखाया गया न्याय, अधिकार एवं सम्मान का मार्ग आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत है।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी जनों ने समाज में समानता, भाईचारा एवं आपसी सौहार्द बनाए रखने का संकल्प लेते हुए बाबा साहेब के आदर्शों पर चलने का आह्वान किया।

Image

हमसे जुड़ें

शेयर करें:

संबंधित ख़बरें