वी बी जैन उगरियावास (दूदू)। श्रीमद् भागवत कथा के बाद देवनारायण भगवान के मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा एवं अमरनाथ जी महाराज द्वारा हनुमान चालीसा पाठ के उपलक्ष्य में डॉ अतुल गुप्ता अंतरराष्ट्रीय संयोजक अखिल भारतीय गौशाला सहयोग परिषद ने किसानों को गौ आधारित कृषि करने के लिए प्रेरित किया। डॉ गुप्ता ने कहा कि जिस प्रकार से धीरे-धीरे यूरिया डीएपी सिंथेटिक फ़र्टिलाइज़र के कारण हमारी भूमि बंजर होती जा रही है। हम दिन प्रतिदिन केमिकल भूमि में डाल-डाल करके भूमि को पूरी तरह से अनौपचारिक बना रहे हैं। पिछले 5 वर्षों से राजस्थान प्रदेश को केमिकल मुक्त राज्य बनाने का आवाहन करते हुए गांव-गांव में यह अभियान छेड़ा जा रहा है कि प्रदेश की भूमि को पूरी तरह से केमिकल मुक्त भूमि बनाया जाए। डॉ गुप्ता हमेशा ग्राम जनों को गौ आधारित कृषि को बढ़ावा देने तथा जीवाणु युक्त कृषि राज्य में हो और राज्य का उत्पादन प्रदेश की जनता के निरोगी जीवन के लिए अनंत उपयोगकारी हो तथा राज्य से केमिकल मुक्त भोजन के रूप में गेहूं, चना, सरसों, ज्वार, बाजरा, मक्का तथा औषधीय कृषि उत्पाद निर्यात की जाए। जिससे राजस्थान के किसानों को अधिक से अधिक आर्थिक लाभ हो सके। प्रदेश में जैविक कृषि गांव आधारित कृषि को बढ़ावा दिया जाएगा तो प्रदेश के किसानों की आय कम से कम 20 से 30 गुना बढ़ेगी। प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी का किसानों की आय बढ़ाने का संकल्प पूर्ण होगा और गौ माता भी सुरक्षित रहेगी। अमरनाथ जी महाराज एवं डॉ गुप्ता हमेशा से चाहते हैं कि गौ माता को राष्ट्र माता घोषित किया जाए तथा गोबर, गोमूत्र से राजस्थान प्रदेश की भूमि को संपूर्ण जैविक भूमि बनाया जाए।