निस. फलोदी भाजपा जोधपुर देहात उत्तर जिला कार्यालय फलोदी में जिलाध्यक्ष मनोहरलाल पालीवाल की अध्यक्षता में होली स्नेह मिलन एवं लोकसभा चुनाव—2024 की तैयारी को लेकर विधानसभा क्षेत्र फलोदी के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक का आयोजन किया गया। मीडिया प्रभारी सुनिल कुमार बुरड़ ने बताया कि जिलाध्यक्ष पालीवाल ने उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं के आगामी लोकसभा चुनाव—2024 की तैयारी एवं होली स्नेह मिलन कार्यक्रम की चर्चा की। कार्यकर्ताओं से चर्चा कर फलोदी विधानसभा क्षेत्र का होली स्नेह मिलन कार्यक्रम दिनांक 22 मार्च 2024 समय दोपहर 3.15 बजे स्थान हायर सैकण्डरी स्कूल के पीछे वाले मैदान, फलोदी में रखा जाना तय किया गया। जिलाध्यक्ष पालीवाल ने होली स्नेह मिलन कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं को अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित करने का आग्रह किया। होली स्नेह मिलन कार्यक्रम में केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्रसिंह शेखावल, जीव जन्तु कल्याण बोर्ड अध्यक्ष जसवन्तसिंह विश्नोई, सम्भाग सहसंयोजक अभिमन्युसिंह राजवी, प्रदेश मंत्री महेन्द्र कुमावत, राज्यसभा सांसद राजेन्द्र गहलोत, जिलाध्यक्ष मनोहरलाल पालीवाल, फलोदी विधायक पब्बाराम विश्नोई, पोकरण विधायक महन्त प्रतापपुरी, जोधपुर लोकसभा चुनाव संयोजक राजेन्द्रकुमार गहलोत उपस्थित रहेगे। पालीवाल ने कार्यकर्ताओं से कहां कि पीएम मोदी की जनकल्याणकारी नीतियों के कारण भाजपा अबकी बार 400 पार होगी एवं जोधपुर लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार गजेन्द्रसिंह शेखावत को भारी मतों से विजयी बनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में ओम बोहरा, मदन पालीवाल, धनसुख टरू, सुरेन्द्रसिंह देणोक, सुनिल कुमार बुरड़, सीमा चौहान, अनामिक थानवी, सरिता कंवर, सुनिल विश्नोई, जगदीश मेघवाल, अशोक विश्नोई छितरबेरा, हमीराराम मेघवाल, मोती पुरोहित, स्वामी बालकिशन, शिवकुमार व्यास, हरनारायण पालीवाल, हरी माडपुरा, भगवानाराम विश्नोई, जसवन्त सोनी, हरिश दवे, कमल जीनगर, रामकुमार जाम्बा, अशोकसिंह राजपुरोहित, ओमप्रकाश पालीवाल मोखेरी, पदमाराम सुथार, बृजमोहन, सुनिल व्यास, चर्तुभुज सोनी, हितेश थानवी, जुगलकिशोर गुचिया, जयप्रकाश बोहरा, सुरेश समारिया, अशोकसिंह राजपुरोहित, जगदीश पालीवाल, महेश शर्मा, गणेश पालीवाल, जसवन्त राजपुरोहित, भरत मेघवाल, ओमप्रकाश पालीवाल होपारडी, राजन शर्मा एवं भाजपा कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।