आगामी लोकसभा चुनाव से पहले असम में विपक्षी एकता को करारा झटका लगा है। गुरुवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद इसे विपक्षी एकता के लिए एक झटके के तौर पर देखा जा रहा है। केजरीवाल की गिरफ्तारी के घटना के बाद आम आदमी पार्टी (आप) पतन की स्थिति में है। अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद शुक्रवार को आम आदमी पार्टी (आप) के कई वरिष्ठ पदाधिकारी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए। आप असम के कई नेता और कार्यकर्ता आज प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भावेश कलिता, सांसद पवित्र मार्घेरिटा, मंत्री जयंत मल्लाबरुआ की उपस्थिति में पार्टी में शामिल हुए। भाजपा नेताओं ने उन लोगों को पार्टी की टोपी पहनकर भाजपा में स्वागत किया।