बुधवार, 22 अप्रैल 2026
KalameRajasthan

बाड़मेर में स्कूल बस हादसे में 1 बच्चे की मौत, 20 घायल; ट्रक ने मारी टक्कर, ड्राइवर फरार

Apr 22, 2026 Super Admin 3
शेयर:
बाड़मेर में स्कूल बस हादसे में 1 बच्चे की मौत, 20 घायल; ट्रक ने मारी टक्कर, ड्राइवर फरार

राजस्थान में बाड़मेर जिले के बायतू क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ जिसमें एक स्कूल बस को एक ट्रक ने टक्कर मार दी जिससे एक बच्चे की मौत हो गई. हादसे में 20 बच्चे घायल हैं जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है. हादसे के समय बस में कुल 36 स्कूली बच्चे सवार थे. हादसा नेशनल हाईवे 25 पर बायतु पेट्रोल पंप के पास हुआ.  बायतु सरस्वती स्कूल की प्राइवेट बस को पीछे से कूलर से लदे ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी. घायल बच्चों को उपचार के लिए बालोतरा के जिला अस्पताल लाया गया. अस्पताल में चिकित्सकों की टीम ने घायल बच्चों का इलाज शुरू कर दिया,लेकिन  उपचार के दौरान एक छात्र विरधाराम की मौत हो गई.कई बच्चों के हाथ-पैरों में फ्रैक्चर हुआ है और चोट लगी है. घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों की टीम ने बच्चों का इलाज शुरू कर दिया है. 

Latest and Breaking News on NDTV

SDM-DSP पहुंचे मौके पर

हादसे की सूचना मिलते ही प्रशासन और पुलिस महकमे में हलचल मच गई. जिला अस्पताल में SDM अशोक विश्नोई, DSP अनिल पुरोहित और CI हिंगलाजदान पहुंचे और घायलों का हालचाल जाना. अधिकारियों ने अस्पताल प्रशासन को बेहतर उपचार के निर्देश दिए.

बस के आगे के हिस्से में ज्यादा क्षति हुई

ट्रक ड्राइवर मौके से फरार

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हादसा ट्रक चालक की लापरवाही के कारण हुआ. दुर्घटना के बाद ट्रक ड्राइवर मौके से फरार हो गया, जिसकी पुलिस तलाश कर रही है. बायतु थानाधिकारी मनोहर विश्नोई ने बताया कि ट्रक ने पीछे से बस को टक्कर मारी जिससे बच्चे बुरी तरह घायल हुए.

बाड़मेर एसपी चूनाराम जाट भी सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे और पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. फिलहाल पुलिस ने दोनों ही वाहनों को जब्त कर हादसे की जांच शुरू कर दी है.

हमसे जुड़ें

शेयर करें:

संबंधित ख़बरें