शनिवार, 9 मई 2026
KalameRajasthan
ताज़ा
• जैसलमेर, बाड़मेर और जोधपुर में लू बरपाएगी कहर, जयपुर-कोटा समेत 9 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट • "सलामती चाहते हो तो रकम का इंतजाम करो", होटल कारोबारी को धमकी, रोहित गोदारा गैंग ने मांगी फिरौती • मंगलसूत्र-चूड़ियां उतारने के बाद एग्जाम सेंटर पर एंट्री, लैब असिस्टेंट परीक्षा के दौरान नजर दिखा ऐसा नजारा • राजस्थान: गुटखे के विवाद में तलवार लेकर पीछे दौड़ा शख्स, युवक बच निकला तो फिर चाकू से किया गर्दन पर वार • शिक्षक भर्ती परीक्षा के अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी, रिजल्ट से पहले बोर्ड ने बढ़ा दिए 2 हजार पद • जैसलमेर, बाड़मेर और जोधपुर में लू बरपाएगी कहर, जयपुर-कोटा समेत 9 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट • "सलामती चाहते हो तो रकम का इंतजाम करो", होटल कारोबारी को धमकी, रोहित गोदारा गैंग ने मांगी फिरौती • मंगलसूत्र-चूड़ियां उतारने के बाद एग्जाम सेंटर पर एंट्री, लैब असिस्टेंट परीक्षा के दौरान नजर दिखा ऐसा नजारा • राजस्थान: गुटखे के विवाद में तलवार लेकर पीछे दौड़ा शख्स, युवक बच निकला तो फिर चाकू से किया गर्दन पर वार • शिक्षक भर्ती परीक्षा के अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी, रिजल्ट से पहले बोर्ड ने बढ़ा दिए 2 हजार पद

"सलामती चाहते हो तो रकम का इंतजाम करो", होटल कारोबारी को धमकी, रोहित गोदारा गैंग ने मांगी फिरौती

May 09, 2026 Super Admin 3
शेयर:
"सलामती चाहते हो तो रकम का इंतजाम करो", होटल कारोबारी को धमकी, रोहित गोदारा गैंग ने मांगी फिरौती

सीकर के होटल व्यवसायी से रंगदारी मांगने का एक और मामला सामने आया है. सरगोठ स्थित मकराना राज होटल के संचालक गंगा सिंह शेखावत को रोहित गोदारा गैंग से धमकी मिली है. बताया जा रहा है कि 4 और 6 मई को विदेशी नंबरों से कॉल किए गए. कॉल करने वाले ने खुद को रोहित गोदारा गैंग का सदस्य वीरेंद्र चारण बताया. करीब 4 मिनट तक तक चले कॉल के दौरान आरोपी ने कई बार जान से मारने की धमकी दी. साथ ही मोबाइल पर टेक्स्ट मैसेज और वॉइस नोट भेजकर भी डराने की कोशिश की गई. 2 दिनों के भीतर यह दूसरा मामला है, जब राजस्थान में व्यवसायी से रंगदारी मांगी गई है. शुक्रवार (8 मई) को भी जयपुर के एक नामी ज्वेलर को भी ऐसे वॉयस नोट के जरिए धमकी दी गई थी. चौंकाने वाली बात यह है कि कॉलर ने खुद को गैंगस्टर वीरेंद्र चारण ही बताया था. 

इलाके में दहशत, कारोबारी भी डरे हुए

लगातार मिल रही धमकियों के बाद होटल व्यवसायी और उनका परिवार डरा हुआ है. वहीं, शेखावाटी में लगातार धमकी भरे कॉल और उसमें रोहित गोदारा गैंग के कनेक्शन की बात सामने आने से दहशत का माहौल है. गंगा सिंह शेखावत की शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. विदेशी नंबरों और भेजे गए मैसेज की भी जांच-पड़ताल की जा रही है.   

श्रीमाधोपुर थाना अधिकारी को सौंपी गई जांच

मामले की जांच श्रीमाधोपुर थाना अधिकारी महेंद्र सिंह को सौंपी गई है. हालांकि, सुरक्षा कारणों से पुलिस फिलहाल इस मामले में सार्वजनिक रूप से कुछ भी कहने से बच रही है. वहीं, होटल व्यवसायी गंगा सिंह शेखावत भी फिलहाल मीडिया से दूरी बनाए हुए हैं.

हमसे जुड़ें

शेयर करें:

संबंधित ख़बरें