शुक्रवार, 7 अगस्त 2026
KalameRajasthan
ताज़ा
• भारतीय जनता युवा मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी घोषित, मदन गोपाल सोनी बने प्रदेश मीडिया सह प्रभारी • NEET 2026 ही नहीं, साल 2025 के एग्जाम पर भी सवाल! एक ही परिवार के 5 बच्चों को कैसे मिला मेडिकल कॉलेज? • NEET UG Re-Exam Date: 21 जून को होगी NEET की परीक्षा, NTA ने जारी की डेट • PM मोदी की अपील का असर, बीकानेर पहुंचे कानून मंत्री ने छोड़ीं सरकारी गाड़ियां; ई-रिक्शा में बैठकर पहुंचे घर • NEET पेपर लीक के आरोपी संग वायरल फोटो पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने तोड़ी चुप्पी, डोटासरा का नाम लेकर दिया बड़ा बयान • भारतीय जनता युवा मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी घोषित, मदन गोपाल सोनी बने प्रदेश मीडिया सह प्रभारी • NEET 2026 ही नहीं, साल 2025 के एग्जाम पर भी सवाल! एक ही परिवार के 5 बच्चों को कैसे मिला मेडिकल कॉलेज? • NEET UG Re-Exam Date: 21 जून को होगी NEET की परीक्षा, NTA ने जारी की डेट • PM मोदी की अपील का असर, बीकानेर पहुंचे कानून मंत्री ने छोड़ीं सरकारी गाड़ियां; ई-रिक्शा में बैठकर पहुंचे घर • NEET पेपर लीक के आरोपी संग वायरल फोटो पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने तोड़ी चुप्पी, डोटासरा का नाम लेकर दिया बड़ा बयान

बच्चे ने स्कूल असाइनमेंट में बनाया रणवीर सिंह का धुरंधर 2 लुक वाला स्केच, इंटरनेट पर हुआ वायरल

Apr 16, 2026 Super Admin 66
शेयर:
बच्चे ने स्कूल असाइनमेंट में बनाया रणवीर सिंह का धुरंधर 2 लुक वाला स्केच, इंटरनेट पर हुआ वायरल

स्कूल में बच्चों से उनके भविष्य के सपनों पर लिखने को कहा गया. इसी दौरान एक बच्चे ने लिखा कि वह बड़े होकर रणवीर सिंह जैसा अभिनेता बनना चाहता है. छात्र का जवाब सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. इस स्कूल असाइनमेंट में बच्चे ने सिर्फ लिखा ही नहीं, बल्कि एक सुंदर सी ड्रॉइंग भी बनाई. अपने जवाब में छात्र ने लिखा, “मैं रणवीर सिंह जैसा अभिनेता बनूंगा, वह बहुत मेहनती हैं.” बच्चे का यह मासूम सपना और सादा जवाब लोगों को खूब पसंद आ रहा है. सोशल मीडिया पर लोग इसे बहुत शेयर कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं.

स्कूल असाइनमेंट में बच्चे ने लिखा मैं रणवीर सिंह जैसा अभिनेता बनूंगा, वह बहुत मेहनती हैं. इसके साथ ही रणवीर सिंह का धुरंधर 2 लुक का एक स्केच भी बनाया, जो इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है. बच्चे की मासूम और सच्ची बात ने लोगों का दिल छू लिया. यह असाइनमेंट सिर्फ किसी पेशे का नाम बताने तक सीमित नहीं था. बच्चे ने अभिनय में अपनी रुचि के बारे में बताते हुए कहा कि उसे नाचना और गाना पसंद है. इससे यह साफ है कि वह अलग‑अलग किरदार निभाना चाहता है, जो रणवीर सिंह की एनर्जी से भरी और अलग‑अलग तरह की भूमिकाओं वाली ऑन‑स्क्रीन छवि से काफी मिलता‑जुलता है.

 

 

इंटरनेट पर लोगों को जो बात सबसे ज्यादा पसंद आई, वह सिर्फ बच्चे की तारीफ नहीं थी, बल्कि तारीफ की वजह थी. बच्चे ने रणवीर सिंह को इसलिए अपना आदर्श माना, क्योंकि वह मेहनती हैं, न कि उनकी शोहरत या ग्लैमर की वजह से.

हमसे जुड़ें

शेयर करें:

संबंधित ख़बरें