बुधवार, 10 जून 2026
KalameRajasthan
ताज़ा
• भारतीय जनता युवा मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी घोषित, मदन गोपाल सोनी बने प्रदेश मीडिया सह प्रभारी • NEET 2026 ही नहीं, साल 2025 के एग्जाम पर भी सवाल! एक ही परिवार के 5 बच्चों को कैसे मिला मेडिकल कॉलेज? • NEET UG Re-Exam Date: 21 जून को होगी NEET की परीक्षा, NTA ने जारी की डेट • PM मोदी की अपील का असर, बीकानेर पहुंचे कानून मंत्री ने छोड़ीं सरकारी गाड़ियां; ई-रिक्शा में बैठकर पहुंचे घर • NEET पेपर लीक के आरोपी संग वायरल फोटो पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने तोड़ी चुप्पी, डोटासरा का नाम लेकर दिया बड़ा बयान • भारतीय जनता युवा मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी घोषित, मदन गोपाल सोनी बने प्रदेश मीडिया सह प्रभारी • NEET 2026 ही नहीं, साल 2025 के एग्जाम पर भी सवाल! एक ही परिवार के 5 बच्चों को कैसे मिला मेडिकल कॉलेज? • NEET UG Re-Exam Date: 21 जून को होगी NEET की परीक्षा, NTA ने जारी की डेट • PM मोदी की अपील का असर, बीकानेर पहुंचे कानून मंत्री ने छोड़ीं सरकारी गाड़ियां; ई-रिक्शा में बैठकर पहुंचे घर • NEET पेपर लीक के आरोपी संग वायरल फोटो पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने तोड़ी चुप्पी, डोटासरा का नाम लेकर दिया बड़ा बयान

राजस्थान के जंगलों में 50 पुलिसकर्मियों के साथ उतरी फोर्स, 18 ठगों को पकड़ने के लिए 4 घंटे तक चला मेगा ऑपरेशन

Apr 25, 2026 Super Admin 10
शेयर:
राजस्थान के जंगलों में 50 पुलिसकर्मियों के साथ उतरी फोर्स, 18 ठगों को पकड़ने के लिए 4 घंटे तक चला मेगा ऑपरेशन

डीग के मेवात क्षेत्र में संगठित अपराध और साइबर ठगी के खिलाफ पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया. शुक्रवार (24 अप्रैल) को ठगों के नेटवर्क पर करारा प्रहार करते हुए ‘ऑपरेशन एंटी-वायरस' और ‘वज्र प्रहार' के तहत कार्रवाई की गई. पुलिस ने जुरहरा थाना क्षेत्र के कलतरिया के जंगलों और भंडारा गांव की सीमा में करीब 4 घंटे तक सर्च ऑपरेशन चलाया. इस मेगा ऑपरेशन में कुल 18 शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है. इनमें से 11 आरोपी नकली सोने की ईंट दिखाकर ठगी करने वाले गिरोह से जुड़े हैं, जबकि 4 आरोपी साइबर फ्रॉड में लिप्त पाए गए. इसके अलावा लंबे समय से फरार चल रहे 3 वांछित अपराधियों को भी दबोचा गया है.

कई गाड़ियां, मोबाइल और फर्जी सिम जब्त

पुलिस ने आरोपियों के पास से ठगी की रकम से खरीदी गई थार, स्कॉर्पियो जैसी कई गाड़ियां भी जब्त की. साथ ही नकली पीतल की ईंटें, 4 एंड्रॉयड मोबाइल और 7 फर्जी सिम कार्ड भी बरामद किए गए हैं.

पुलिस ने आरोपियों को नहीं लगने दी भनक 

एसपी कांबले शरण गोपीनाथ ने कार्रवाई के निर्देश दिए. इस दौरान 2 डीएसपी, 4 थानाधिकारी और डीएसटी-क्यूआरटी टीम समेत करीब 50 पुलिसकर्मी शामिल रहे. पुलिस टीम ने एक साथ कई ठिकानों पर दबिश दी, जिससे आरोपियों को भागने का मौका नहीं दिया.

ब्लैकमेलिंग से लेकर ठगी तक का नेटवर्क

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी पीतल की ईंटों को पॉलिश कर ‘प्राचीन सोना' बताकर लोगों को ठगते थे. जबकि साइबर ठग सोशल मीडिया और फर्जी आईडी के जरिए ब्लैकमेलिंग करते थे. फिलहाल पुलिस पूरे नेटवर्क और बैंक खातों की जांच कर रही है, जिससे और बड़े खुलासे होने की उम्मीद है.

हमसे जुड़ें

शेयर करें:

संबंधित ख़बरें