रविवार, 13 सितम्बर 2026
KalameRajasthan

आपका विधायक आपके द्वार,181वें बॉयज यूथ क्लब का गठन, मेधावी विद्यार्थियों को साइकिल वितरण

May 11, 2026 Super Admin 27
शेयर:
आपका विधायक आपके द्वार,181वें बॉयज यूथ क्लब का गठन, मेधावी विद्यार्थियों को साइकिल वितरण

कलम ए राजस्थान 
लखनऊ। 167वें “आपका विधायक आपके द्वार” कार्यक्रम में डॉ. राजेश्वर सिंह की जनसेवा आधारित कार्यशैली के चलते यह कार्यक्रम जनता और प्रशासन के बीच सशक्त माध्यम बनता जा रहा है।

कार्यक्रम में पुलिस, रोड एवं नाली, आवास (शहरी) आंगनबाड़ी केंद्र, स्ट्रीट लाइट, जलभराव, आयुष्मान कार्ड, स्कूल सौंदर्यीकरण एवं मंदिर में बेंच व हैंडपंप जैसी 26 शिकायतें एवं आवेदन प्राप्त हुए। इनमें से 3 समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण, शेष समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश भी दिए।
    स्वास्थ्य शिविर में 55 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया, जिसमें शुगर, बीपी एवं नेत्र जांच शामिल रही। साथ ही 20 लोगों को चश्मे हेतु चिन्हित किया गया। 181वें बॉयज यूथ क्लब का गठन भी किया गया। साथ ही शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को साइकिल वितरित कर सम्मानित किया गया।
       इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष मोहित तिवारी, सेक्टर संयोजक आर पी शुक्ला, पार्षद ब्रजमोहन शर्मा, गंगा भट्ट, मंडल मंत्री अमित कुमार, बूथ अध्यक्ष अशोक सिंह, मनोज कुमार राय, शिव कुमार लोधी, मुकेश सिंह, गोविंद पांडे, गीता गुप्ता, पूनम सिंह, महेश विश्वकर्मा, अमित रावत, राम चंद्र यादव, राम कुमार, तिलेश्वर सिंह एवं Forms कनौजिया सहित अनेक कार्यकर्ता एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

हमसे जुड़ें

शेयर करें:

संबंधित ख़बरें