बुधवार, 10 जून 2026
KalameRajasthan

'मेरे जन्मदिन पर कोई जयपुर ना आए', राजस्थान के पूर्व CM अशोक गहलोत ने क्यों दिया ये बयान?

Apr 28, 2026 Super Admin 18
शेयर:
'मेरे जन्मदिन पर कोई जयपुर ना आए', राजस्थान के पूर्व CM अशोक गहलोत ने क्यों दिया ये बयान?

राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) ने मंगलवार सुबह अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से NDTV की तरफ से बनाए गए के एक मैप की तस्वीर शेयर करते हुए कांग्रेस (Congress) कार्यकर्ताओं को बड़ा मैसेज दिया है. उन्होंने साफ शब्दों में लिखा है कि 3 मई को उनके जन्मदिन पर कोई भी जयपुर न आए.

मैप में क्या दिखाया गया है?

NDTV के मैप में देशभर के उन 16 जगहों का जिक्र किया गया है जहां का तापमान 45 डिग्री सेल्सियस या उससे ज्यादा रिकॉर्ड किया गया है. इस मैप में राजस्थान के 5 शहरों के नाम हैं. सबसे ज्यादा जैसलमेर में 46.4°C तापमान है. इसके अलावा बाड़मेर में 46°C, कोटा में 45.7°C, फलोदी में 45.4°C और चूरू में 45.3°C तापमान है. यह तापमान नॉर्मल से ज्यादा है, जिस वजह से धूप के संपर्क में ज्यादा समय रहने से लोग बीमार पढ़ सकते हैं.

'मैं खुद न्योता देकर बुलाऊंगा'

इसी पर चिंता जताते हुए पूर्व सीएम गहलोत ने एक्स पर लिखा, 'भारत इस समय दुनिया के सबसे गर्म देशों में है. उत्तर भारत में गर्मी और लू सारे रिकॉर्ड तोड़ रही है. आने वाले दिनों में यह गर्मी और बढ़ने वाली है जो बहुत चिंता का विषय है. ऐसी विकट परिस्थितियों को देखते कार्यकर्ताओं एवं शुभचिंतकों से आग्रह है कि 3 मई को मेरे जन्मदिन पर कृपया जयपुर न पधारें. आप अपने स्थान पर ही सेवाकार्य कर सकते हैं. आगामी दिनों में मौसम ठीक होने पर मैं आपको निमंत्रित कर आपसे मुलाकात करूंगा.'

हमसे जुड़ें

शेयर करें:

संबंधित ख़बरें