शुक्रवार, 17 अप्रैल 2026
KalameRajasthan
ताज़ा
• "कलम भी उनकी, कानून भी उनका—अब देश की नियति में हिस्सा भी महिलाओं का": डॉ. पूजा मोहता • मदरसन के बाद अब रिलैक्सो और निफोन में बवाल, 20 हजार वेतन की मांग पर अड़े भिवाड़ी के हजारों श्रमिक • बच्चे ने स्कूल असाइनमेंट में बनाया रणवीर सिंह का धुरंधर 2 लुक वाला स्केच, इंटरनेट पर हुआ वायरल • कोटा में डिवाइडर फांदकर दूसरी तरफ जा गिरी स्लीपर बस, 3 की मौत और 23 घायल; गैलरी में भी भरी थीं सवारियां • राजस्‍थान में सूरज की तप‍िश से तापमान 44 के पार, IMD ने जारी क‍िया हीटवेव का अलर्ट • "कलम भी उनकी, कानून भी उनका—अब देश की नियति में हिस्सा भी महिलाओं का": डॉ. पूजा मोहता • मदरसन के बाद अब रिलैक्सो और निफोन में बवाल, 20 हजार वेतन की मांग पर अड़े भिवाड़ी के हजारों श्रमिक • बच्चे ने स्कूल असाइनमेंट में बनाया रणवीर सिंह का धुरंधर 2 लुक वाला स्केच, इंटरनेट पर हुआ वायरल • कोटा में डिवाइडर फांदकर दूसरी तरफ जा गिरी स्लीपर बस, 3 की मौत और 23 घायल; गैलरी में भी भरी थीं सवारियां • राजस्‍थान में सूरज की तप‍िश से तापमान 44 के पार, IMD ने जारी क‍िया हीटवेव का अलर्ट

राजस्‍थान में सूरज की तप‍िश से तापमान 44 के पार, IMD ने जारी क‍िया हीटवेव का अलर्ट

Apr 16, 2026 Super Admin 10
शेयर:
राजस्‍थान में सूरज की तप‍िश से तापमान 44 के पार, IMD ने जारी क‍िया हीटवेव का अलर्ट

राजस्‍थान में गर्मी ने अब तेज रफ्तार पकड़ ली है, और आगामी दिनों में पश्चिमी राजस्थान के कई शहरों में तापमान 44 डिग्री सेल्सियस के पार जाने की संभावना जताई जा रही है. मौसम विभाग ने इसे देखते हुए पश्चिमी राजस्थान में हीटवेव का अलर्ट जारी किया है. बुधवार को प्रदेश के पांच शहरों में दिन का तापमान 40 डिग्री से अधिक और रात का तापमान 25 डिग्री से ऊपर तक दर्ज किया गया. फलोदी की तो यहां न्यूनतम तापमान 27.4 डिग्री सेल्सियस के साथ रात सबसे गर्म रही. 

बाड़मेर में 41.8 डिग्री पहुंचा पारा 

राज्य में अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री बढ़ोतरी दर्ज की गई है. सर्वाधिक अधिकतम तापमान बाड़मेर में 41.8 डिग्री (सामान्य से 2.8 डिग्री अधिक) दर्ज की गई. आगामी 4-5 दिन अधिकांश भागों में मौसम शुष्क रहने और अधिकतम तापमान में और 2-3 डिग्री बढ़ोतरी होने की संभावना है. 17-18 अप्रैल को पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर, बीकानेर संभाग के कुछ भागों में अधिकतम तापमान 42 से 44 डिग्री (सामान्य से 3-4 डिग्री अधिक) दर्ज होने और कहीं-कहीं हीटवेव की संभावना है. 

सुबह 11 बजते ही पड़ने लगती है भीषण गर्मी 

मौसम विभाग के अनुसार, सबसे गर्म रहनेवाले फलोदी के अलावा कोटा, चित्तौड़गढ़, जैसलमेर और चूरू में भी दिन का तापमान 40 डिग्री से अधिक रहा. फलोदी के साथ बीकानेर, बारां, जालोर और बाड़मेर में रात का तापमान 25 डिग्री के पार पहुंच गया, जिसके चलते सुबह 11 बजते ही सड़के आग उगलते देखी जाने लगी है. जिला अस्पताल के पीएमओ डॉ. अभिषेक अग्रवाल ने एनडीटीवी को बताया कि जिला कलेक्टर के निर्देशानुसार आगामी दिनों में हीटवेव से बचाव की तैयारियों के संबंध में बैठक की. 

बारिश के बाद बढ़ने लगा तापमान

सूर्यनगरी जोधपुर में इन दिनों पारा लगातार बढ़ता जा रहा है. अब गर्मी आम लोगों के जन जीवन को भी प्रभावित कर रही है. कुछ दिन पूर्व बेमौसम की बारिश से तापमान में हल्की गिरावट जरूर आई थी, लेकिन एक बार फ‍िर गर्मी के तापमान में बढ़ोतरी हुई. इन दिनों जोधपुर में पारा 42 डिग्री से भी ऊपर चला जा रहा है. आने वाले दिनों में गर्मी के तापमान में और अधिक बढ़ोतरी होने की संभावना भी जताई जा रही है. 

हमसे जुड़ें

शेयर करें:

संबंधित ख़बरें