बुधवार, 29 अप्रैल 2026
KalameRajasthan
ताज़ा
• राजस्थान: धौलपुर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के कोच में लगी आग, खिड़कियों से कूदने लगे यात्री; बड़ा हादसा टला • राजस्‍थान में चोरों को पुलिस से नहीं लगता डर, थाने से चोरी कर ली बाइक; अब CCTV खंगाल रही पुल‍िस • जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट बना 'वॉटर पॉजिटिव', जितना पानी उपयोग करता है उससे अधिक करता है संरक्षित • राजस्‍थान में मौसम का यू-टर्न, आंधी-बार‍िश के साथ ओलावृष्‍ट‍ि; गर्मी से म‍िली राहत • अब विदेशी पिच पर ट्रेनिंग लेंगे राजस्थान के खिलाड़ी, क्रिकेट एसोसिएशन ने इस देश के साथ की बड़ी डील • राजस्थान: धौलपुर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के कोच में लगी आग, खिड़कियों से कूदने लगे यात्री; बड़ा हादसा टला • राजस्‍थान में चोरों को पुलिस से नहीं लगता डर, थाने से चोरी कर ली बाइक; अब CCTV खंगाल रही पुल‍िस • जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट बना 'वॉटर पॉजिटिव', जितना पानी उपयोग करता है उससे अधिक करता है संरक्षित • राजस्‍थान में मौसम का यू-टर्न, आंधी-बार‍िश के साथ ओलावृष्‍ट‍ि; गर्मी से म‍िली राहत • अब विदेशी पिच पर ट्रेनिंग लेंगे राजस्थान के खिलाड़ी, क्रिकेट एसोसिएशन ने इस देश के साथ की बड़ी डील

राजस्‍थान में चोरों को पुलिस से नहीं लगता डर, थाने से चोरी कर ली बाइक; अब CCTV खंगाल रही पुल‍िस

Apr 29, 2026 Super Admin 5
शेयर:
राजस्‍थान में चोरों को पुलिस से नहीं लगता डर, थाने से चोरी कर ली बाइक; अब CCTV खंगाल रही पुल‍िस

बाड़मेर जिले में एक अनोखा चोरी का मामला सामने आया है, जहां पुलिस की नजर में सुरक्षित रखी गई बाइक थाने से ही गायब हो गई. मालिक जब कोर्ट के आदेश के साथ बाइक लेने पहुंचा तो कोतवाली पुलिस थाने में हड़कंप मच गया. अब पुलिस CCTV फुटेज के आधार पर चोर की तलाश में जुटी हुई है.

क्या है पूरा मामला

19 अप्रैल को कोतवाली पुलिस ने होटल के पास शराब के नशे में बाइक चलाते दो युवकों को शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार किया था. उनकी बाइक एमवी एक्ट के तहत जब्त कर सदर पुलिस थाने में खड़ी करवा दी गई. अगले दिन दोनों युवकों को एसडीएम कोर्ट से जमानत मिल गई. इसके बाद बाइक मालिक ने सिविल न्यायाधीश एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम की अदालत से बाइक छुड़ाने का आदेश प्राप्त किया. कोतवाली थाने से कांस्‍टेबल रतन सिंह को सदर थाने भेजा गया, वहां पहुंचा तो बाइक गायब थी.

19 से 23 अप्रैल के बीच हुई चोरी

सदर थाने में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर पता चला कि बाइक 19 से 23 अप्रैल 2026 के बीच किसी ने थाना परिसर से ही चुरा ली. 26 अप्रैल को सदर थाने के एएसआई श्रीराम की रिपोर्ट पर कोतवाली थाने में चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है. बाइक मालिक ने एसपी को ज्ञापन सौंपकर अपनी बाइक जल्द वापस दिलाने की मांग की है.

कोतवाली थानाधिकारी मनोज कुमार ने बताया क‍ि हमने तुरंत रिपोर्ट दर्ज कर ली है. सीसीटीवी फुटेज की मदद से चोरों की पहचान की जा रही है. बहुत जल्द चोर को गिरफ्तार कर बाइक बरामद कर ली जाएगी.

हमसे जुड़ें

शेयर करें:

संबंधित ख़बरें