बुधवार, 10 जून 2026
KalameRajasthan
ताज़ा
• भारतीय जनता युवा मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी घोषित, मदन गोपाल सोनी बने प्रदेश मीडिया सह प्रभारी • NEET 2026 ही नहीं, साल 2025 के एग्जाम पर भी सवाल! एक ही परिवार के 5 बच्चों को कैसे मिला मेडिकल कॉलेज? • NEET UG Re-Exam Date: 21 जून को होगी NEET की परीक्षा, NTA ने जारी की डेट • PM मोदी की अपील का असर, बीकानेर पहुंचे कानून मंत्री ने छोड़ीं सरकारी गाड़ियां; ई-रिक्शा में बैठकर पहुंचे घर • NEET पेपर लीक के आरोपी संग वायरल फोटो पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने तोड़ी चुप्पी, डोटासरा का नाम लेकर दिया बड़ा बयान • भारतीय जनता युवा मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी घोषित, मदन गोपाल सोनी बने प्रदेश मीडिया सह प्रभारी • NEET 2026 ही नहीं, साल 2025 के एग्जाम पर भी सवाल! एक ही परिवार के 5 बच्चों को कैसे मिला मेडिकल कॉलेज? • NEET UG Re-Exam Date: 21 जून को होगी NEET की परीक्षा, NTA ने जारी की डेट • PM मोदी की अपील का असर, बीकानेर पहुंचे कानून मंत्री ने छोड़ीं सरकारी गाड़ियां; ई-रिक्शा में बैठकर पहुंचे घर • NEET पेपर लीक के आरोपी संग वायरल फोटो पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने तोड़ी चुप्पी, डोटासरा का नाम लेकर दिया बड़ा बयान

स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार तीन की मौत, शादी समारोह में काम पर जा रहे थे

Apr 20, 2026 Super Admin 24
शेयर:
स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार तीन की मौत, शादी समारोह में काम पर जा रहे थे

बीकानेर के गंगाशहर थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार तीन लोगों की मौत हो गई। तीनों एक शादी समारोह में मजदूरी के लिए जा रहे थे। तेज रफ्तार स्कॉर्पियो की टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए।

हादसा सुबह करीब 4 बजे पलाना गांव की ओर जाते समय धारणिया पेट्रोल पंप से करीब 500 मीटर आगे हुआ। जानकारी के अनुसार बाइक पर लेखराम, भंवरी देवी और नाबालिग कुलदीप सवार थे। इसी दौरान सामने से आ रही तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

हादसे में लेखराम और भंवरी देवी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर घायल कुलदीप को पीबीएम अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। पुलिस के अनुसार तीनों आपस में रिश्तेदार नहीं थे।

सूचना मिलते ही गंगाशहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पीबीएम अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया। बाद में पोस्टमॉर्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिए गए।

घटना की जानकारी मिलने पर समाजसेवियों ने भी मौके पर पहुंचकर एंबुलेंस के जरिए शवों को अस्पताल पहुंचाने में सहयोग किया। पुलिस हादसे की जांच में जुटी है।

Image

Image

हमसे जुड़ें

शेयर करें:

संबंधित ख़बरें