बुधवार, 13 मई 2026
KalameRajasthan
ताज़ा
• भारी भरकम कर्ज के बोझ से उबर रहा राजस्थान डिस्कॉम, 1352 करोड़ की देनदारी कम; वसूली में बनाया रिकॉर्ड • आज 13 नहीं, सिर्फ 5 गाड़ियों के काफिले में न‍िकले CM भजनलाल, पीएम मोदी की अपील के बाद ल‍िया फैसला • राजस्‍थान में तपने लगे सूर्यदेव, बाड़मेर में 48.3 ड‍िग्री सेल्‍स‍ियस पहुंचा तापमान • नीट पेपर लीक मामले में 'मनी ट्रेल' का खुलासा, 10 से 15 लाख में बिका एक पेपर! जयपुर में 24 संदिग्धों से CBI कर रही पूछताछ • नीट यूजी परीक्षा रद्द होने के बाद गहलोत का पहला बयान, बोले- पेपर में बड़े स्तर पर गड़बड़ी हुई थी • भारी भरकम कर्ज के बोझ से उबर रहा राजस्थान डिस्कॉम, 1352 करोड़ की देनदारी कम; वसूली में बनाया रिकॉर्ड • आज 13 नहीं, सिर्फ 5 गाड़ियों के काफिले में न‍िकले CM भजनलाल, पीएम मोदी की अपील के बाद ल‍िया फैसला • राजस्‍थान में तपने लगे सूर्यदेव, बाड़मेर में 48.3 ड‍िग्री सेल्‍स‍ियस पहुंचा तापमान • नीट पेपर लीक मामले में 'मनी ट्रेल' का खुलासा, 10 से 15 लाख में बिका एक पेपर! जयपुर में 24 संदिग्धों से CBI कर रही पूछताछ • नीट यूजी परीक्षा रद्द होने के बाद गहलोत का पहला बयान, बोले- पेपर में बड़े स्तर पर गड़बड़ी हुई थी

आज 13 नहीं, सिर्फ 5 गाड़ियों के काफिले में न‍िकले CM भजनलाल, पीएम मोदी की अपील के बाद ल‍िया फैसला

May 13, 2026 Super Admin 5
शेयर:
आज 13 नहीं, सिर्फ 5 गाड़ियों के काफिले में न‍िकले CM भजनलाल, पीएम मोदी की अपील के बाद ल‍िया फैसला

राजस्‍थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आज दिल्ली दौरे पर हैं. जयपुर आवास से एयरपोर्ट रवाना होने के दौरान उनके काफिले में केवल पांच गाड़ियां ही नजर आईं. मुख्यमंत्री ने अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को भी निर्देश दिए हैं कि वे अपने काफिलों में अनावश्यक वाहनों का उपयोग नहीं करें, और ईंधन बचत को प्राथमिकता दें.

मुख्य सचिव को सीएम ने दिए निर्देश  

मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिव सहित सभी अधिकारियों को जारी निर्देशों में कहा है कि सरकारी संसाधनों का उपयोग आवश्यकता के अनुसार ही किया जाए. सुरक्षा के नाम पर अतिरिक्त गाड़ियों के इस्तेमाल से बचने और प्रशासनिक स्तर पर मितव्ययता अपनाने पर जोर दिया गया है. 

पहले 13 वाहनों के काफिले में चलते थे सीएम 

आमतौर पर राजस्थान के मुख्यमंत्री के आधिकारिक काफिले में सुरक्षा और प्रोटोकॉल के तहत 8 से 13 वाहन शामिल रहते हैं, इनमें सबसे आगे चलने वाली पायलट गाड़ियां, सुरक्षा एस्कॉर्ट वाहन, मुख्यमंत्री की बुलेटप्रूफ गाड़ी, जैमर वाहन, एंबुलेंस और बैकअप वाहन शामिल होते हैं, लेकिन अब मुख्यमंत्री ने काफिले का आकार सीमित रखने और केवल जरूरी वाहनों का उपयोग करने के सख्त निर्देश दिए हैं. 

सादगी अपनाने के दिए निर्देश 

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने यह भी स्पष्ट किया है कि वीआईपी मूवमेंट के दौरान आम लोगों को कम से कम परेशानी हो. इसी सोच के तहत काफिले को लेकर ट्रैफिक व्यवस्था में भी सादगी अपनाने के निर्देश दिए गए हैं. सरकार का मानना है कि ईंधन बचत और सरकारी खर्चों में कटौती से संसाधनों का बेहतर उपयोग सुनिश्चित किया जा सकता है. 

हमसे जुड़ें

शेयर करें:

संबंधित ख़बरें